ऊपरी स्तरों से फिसलकर बढ़त पर बंद हुआ बाजार, आज एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई जोरदार खरीदारी

Bank of Baroda के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 240 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए। Bank of Baroda के शेयर में 237 से 235 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 242.50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 19, 2024 पर 5:42 PM
Story continues below Advertisement
Avanti Feeds पर मिडकैप सेगमेंट से Marketsmithindia के मयूरेश जोशी ने 611 के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में तेजी नजर आई। लेकिन बाजार के आखिरी घंटे में बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया। फिर भी सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। कैपिटल रीस्ट्रक्चरिंग पर नई गाइडलाइंस से सरकारी कंपनियों में जोरदार तेजी नजर आई।, निफ्टी PSE इंडेक्स पौने 2 परसेंट उछला। IRFC, BHEL, REC और OIL में 3 से 5% की तेजी देखने को मिली। निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगातार तीसरे दिन टॉप गियर में दिखाई दिया। ये करीब पौने तीन परसेंट दौड़ गया। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इंफो एज, चोला इनवेस्ट, सिप्ला और पॉपुलर व्हीकल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Eicher Motors

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि आयशर मोटर्स के स्टॉक में नवंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 5100 के स्ट्राइक वाली कॉल 33.25 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 60 से 75 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 10 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Bank of Baroda Future


rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 237 से 235 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 242.50 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 240 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

Bajaj Finserv का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः Dr Lal Path Labs

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में डॉ लाल पैथ लैब्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 3071 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 3034 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 3100 से 3120 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

Marketsmithindia के मयूरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Avanti Feeds

Marketsmithindia के मयूरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज अवंती फीड्स के स्टॉक में 611 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।