Get App

Budget 2022: राकेश झुनझुनवाला भारतीय बाजार पर हैं बुलिश लेकिन स्टार्टअप से रहेंगे दूर

राकेश झुनझुनवाला ने कहा कि आगे पब्लिक सेक्टर बैंक बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इनका वैल्यूएशन काफी सस्ता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2022 पर 6:31 PM
Budget 2022: राकेश झुनझुनवाला भारतीय बाजार पर हैं बुलिश लेकिन स्टार्टअप से रहेंगे दूर
राकेश झुनझुनवाला का कहना है कि आगे हमें निजी क्षेत्र का निवेश, सरकारी क्षेत्र के निवेश को पिछाड़ता नजर आ सकता है।

राकेश झुनझुनवाला भारतीय इकोनॉमी और बाजार को लेकर काफी बुलिश है। उनका कहना है कि देश में टैक्स कलेक्शन आसमान छू रहा है और देश बड़े बदलाव के मुहाने पर है। इसके बावजूद बिगबुल स्टार्टअप को लेकर बहुत उत्साहित नहीं हैं। वे नई पीढ़ी की टेक्नोलॉजी आधारित कंपनियों से दूरी बनाए रखने के पक्षधर है।

CNBC-TV18 से यूनियन बजट के बाद हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष में नेट टैक्स कलेक्शन 3-4 लाख करोड़ रुपये ज्यादा रहा है जो कि वित्त वर्ष 2021-22 के अनुमान से कहीं ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश का वित्तीय घाटा बजट अनुमान से 1-1.5 फीसदी कम रहेगा जो इस बात का संकेत है कि अगले साल देश का टैक्स कलेक्शन 4 लाख करोड़ रुपये ज्यादा रहेगा। हालांकि यह अपने में एक कंजर्वेटिव अनुमान है।

बतातें चले कि वित्त वर्ष 2022 की अप्रैल -दिसंबर अवधि में देश का ग्रॉस टैक्स रेवेन्यू 19.29 लाख करोड़ रुपये रहा था जबकि नेट टैक्स रेवेन्यू 14.74 लाख करोड़ रुपये रहा था।

सरकार ने वित्त वर्ष 2022 के लिए ग्रॉस टैक्स रेवेन्यू अनुमान को बढ़ाकर 25.16 लाख करोड़ रुपये और नेट टैक्स रेवेन्यू अनुमान को बढ़ाकर 17.65 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। इसी तरह वित्त वर्ष 2023 के लिए ग्रॉस टैक्स रेवेन्यू अनुमान को 27.58 लाख करोड़ रुपये रखा गया है जबकि इस अवधि में नेट टैक्स कलेक्शन 19.35 लाख करोड़ रुपये का अनुमान किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें