Budget 2023: आज प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) के नतीजे आयेंगे। स्ट्रीट का अनुमान है कि बैंक का मुनाफा तीसरी तिमाही में 51% बढ़ सकता है। बैंक की ब्याज से कमाई में 26% की बढ़ सकती है। इसकी NIM में भी सुधार की उम्मीद है। लिहाजा इस शेयर पर आज फोकस बना हुआ है। इसके साथ ही आज सीएनबीसी-आवाज़ के चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर द्वारा एक सस्ता ऑप्शन सुझाया गया। इसके अलावा कविता जैना द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी गई। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक राहुल शर्मा ने सुझाया। मिडकैप सेगमेंट से आस्था जैन मिडकैप फंडा स्टॉक बताया। इन स्टॉक्स में बजट 2023 से पहले रौनक देखने को मिल सकती है।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः RBL BANK (आरबीएल बैंक )
राजेश पालवीय ने RBL BANK के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 170 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 8.80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12.50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राहुल शर्मा ने Nifty Bank पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Nifty Bank में 42915 के स्तर के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 43700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 42550 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Axis Bank (एक्सिस बैंक )
कविता जैन ने कहा कि आज उन्हें Axis Bank का चार्ट खरीदारी करने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। इसमें 941 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 948 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक पर 929 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Anant Raj (अनंत राज)
आस्था जैन ने मिडकैप सेगमेंट से Anant Raj का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Anant Raj के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 120 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर 132 से 150 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )