बजट से पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 सूचकांक लगातार बुलिश बना हुआ है। 15 जुलाई को यह पहली बार 24,600 के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, बाजार में खरीदारी पहले से ही तेज है और FII की लॉन्ग पोजिशन भी ऐतिहासिक ऊंचाई पर है, लिहाजा सूचकांक की आगे और तेजी सीमित रह सकती है। IT सेक्टर में जबरदस्त निवेश की वजह से निफ्टी 24,450-24,500 के रेजिस्टेंस लेवल पर पहुंच गया है। ट्रेडर्स अब निफ्टी के लिए 24,000-25,000 के ट्रेडिंग रेंज और उतार-चढ़ाव में संभावित बढ़ोतरी के खिलाफ हेजिंग की सलाह दे रहे हैं।
