शेयरों के निवेशकों की नजरें यूनियन बजट पर लगी हैं। उन्हें उम्मीद है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के कुछ बड़े ऐलानों से स्टॉक मार्केट में रौनक लौट सकती है। 2026 का आगाज शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा है। बाजार पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। हालांकि, हेलियोस कैपिटल के फाउंडर और दिग्गज फंड मैनेजर समीर अरोड़ा का मानना है कि 1 फरवरी को ऐसा कोई बड़ा ऐलान नहीं होगा, जिससे शेयर बाजार की दिशा बदल जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें यूनियन बजट से ज्यादा उम्मीद नहीं है।
