Get App

Budget 2026: इन टॉप 10 थीम्स पर रहेगा फोकस, कौन से शेयरों को हो सकता है फायदा?

Budget 2026: बजट 2025-26 में रेलवे के लिए पूंजीगत खर्च 2.52 लाख करोड़ रुपये पर बरकरार रखा गया था। कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 11.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया था। उम्मीद है कि डिफेंस बजट में लगभग 8-10 प्रतिशत की वृद्धि आराम से हो सकती है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 3:14 PM
Budget 2026: इन टॉप 10 थीम्स पर रहेगा फोकस, कौन से शेयरों को हो सकता है फायदा?
एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि बजट के दिन के आसपास बाजारों में शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव दिख सकता है।

जैसे-जैसे बजट 2026 नजदीक आ रहा है, निवेशक बड़े-बड़े ऐलानों के बजाय निरंतरता की उम्मीद कर रहे हैं। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि सरकार वित्तीय अनुशासन बनाए रखेगी, और बड़े खर्चों के सरप्राइज के बजाय सुधारों और उनके अमल पर जोर देगी। एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि बजट के दिन के आसपास बाजारों में शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव दिख सकता है। मीडियम-टर्म की दिशा कमाई में बढ़ोतरी और लिक्विडिटी की स्थितियों से तय होती रहेगी। बजट 2026 में कौन से 10 सेक्टर या थीम फोकस में रह सकते हैं, आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय...

रक्षा

रक्षा यानि कि डिफेंस सेक्टर हर बजट में फोकस में रहता है। इस सेक्टर ने हाल के वर्षों में मजबूत रिटर्न दिया है, लेकिन वैल्यूएशन में हाल के ऊंचे स्तरों से 15-20 प्रतिशत की गिरावट आई है। एंबिट कैपिटल के विश्लेषकों का मानना ​​है कि बजट 2026 में किसी बड़े पॉजिटव सरप्राइज की संभावना नहीं है। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर जैसे हालिया भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने रक्षा खर्च में लगातार बढ़ोतरी की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है। बाजार को उम्मीद है कि डिफेंस बजट में लगभग 8-10 प्रतिशत की वृद्धि आराम से हो सकती है। ऑर्डर बुक में पहले से ही अच्छा इजाफा है। इसलिए अब एग्जीक्यूशन मुख्य चुनौती बना हुआ है, क्योंकि ऑर्डर को अंतिम रूप देने में देरी से समय-सीमा आगे बढ़ रही है।

रेलवे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें