Get App

Budget Day IT Stocks Shine: पूरी हुई आईटी इंडस्ट्री की लंबी मांग, दो ऐलानों पर झूम उठा शेयर

Budget Day IT Stocks Shine: एक तरफ घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बजट के ऐलानों पर हाहाकार मच गया तो दूसरी तरफ बजट के ही ऐलानों ने आईटी स्टॉक्स की चमक बढ़ा दी। सेंसेक्स (Sensex) पर आज चार ही स्टॉक्स ग्रीन हैं जिसमें से टॉप के दो तो टीसीएस (TCS) और इंफोसिस (Infosys) ही हैं। जानिए किन दो बड़े ऐलानों से आईटी स्टॉक्स की चमक बढ़ाई है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 5:10 PM
Budget Day IT Stocks Shine: पूरी हुई आईटी इंडस्ट्री की लंबी मांग, दो ऐलानों पर झूम उठा शेयर
Budget Day IT Stocks Shine: टीसीएस (TCS) और इंफोसिस (Infosys) आज के हाहाकारी मार्केट में टॉप के दो गेनर्स रहे।

Budget Day IT Stocks Shine: रविवार यानी छुट्टी के दिन आज मार्केट खुला लेकिन मार्केट में जरा भी सुस्ती नहीं रही। बजट के ऐलानों पर मार्केट में हड़कंप मच गया लेकिन कुछ खास ऐलानों ने आईटी शेयरों की चमक बढ़ा दी। इसकी वजह ये रही कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने दो ऐसे बड़े ऐलान किए हैं जिसका आईटी सेक्टर को लंबे समय से इंतजार था। वित्त मंत्री ने सेफ हार्बर रूल्स में बदलाव किए हैं। यह टैक्स से जुड़ा एक तकनीकी मामला है लेकिन जिन आईटी कंपनियों का कारोबार देश के बाहर भी है, उनके लिए इसके बड़े मायने हैं।

Safe Harbour क्या है और क्या हैं वित्त मंत्री के दो बड़े ऐलान?

भारत की आईटी कंपनियां हैं जिनकी देश के बाहर सब्सिडरीज यानी विदेशी सहायक कंपनियों या ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) हैं। ये कंपनियां अक्सर अपना मुनाफा विदेशी इकाइयों से भारत में स्थानांतरित (repatriate) करती हैं। सेफ हार्बर नियमों के तहत अगर कोई कंपनी तय की गई सीमा के भीतर प्रॉफिट मार्जिन घोषित करती है, तो टैक्स ऑफिसर्स उस प्राइसिंग को बिना अतिरिक्त जांच या ऑडिट के मानने के लिए बाध्य होते हैं।

अभी तक ये मार्जिन काफी ऊंचे थे। हालांकि अब इस बार के बजट में इसे 17–18% से घटाकर 15.5% कर दिया गया है। यह आईटी कंपनियों के लिए पॉजिटिव ऐलान है, क्योंकि कम मार्जिन दिखाने से उनका टैक्स बोझ कम होता है। 15.5% या इससे अधिक मार्जिन होने पर कंपनियां लंबे समय तक चलने वाले ट्रांसफर प्राइसिंग विवादों से बच सकती हैं, जिससे तुरंत स्पष्टता और लागत में बचत होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें