वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट 1 फरवरी को संसद में पेश हो गया। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में विकसित भारत की दिशा में कई ऐलान किए। उन्होंने कहा कि हमारी पहली जरूरत बुनियादी सुधारों की रफ्तार बनाए रखने की है। ऐसे सुधार जो लगातार जारी रहें और बदलते वक्त के हिसाब से काम करें। बजट ऐलान के तहत सार्वजनिक पूंजीगत खर्च को वर्ष 2026–27 के लिए बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ किया गया है।
