Get App

Bulk Deals: पोरिंजू वेलियथ ने Sandu Pharma में बेची 0.6% हिस्सेदारी, Granules में बीएनपी पारिबा ने की खरीदारी

एनएसई पर राजेंद्र वाय शाह ने मेगासॉफ्ट के 2.22 लाख शेयर 16.26 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2021 पर 2:36 PM
Bulk Deals: पोरिंजू वेलियथ ने Sandu Pharma में बेची 0.6% हिस्सेदारी, Granules में बीएनपी पारिबा ने की खरीदारी

दिग्गज निवेशक पोरिंजू वेलियथ (Porinju Veliyath) ने 9 जुलाई को बल्क डील के जरिए एनएसई पर Sandu Pharma के 0.6  इक्विटी स्टेक की बिकवाली की है। इस सौदे के तहत 51.99 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 43500 इक्विटी शेयर की बिकवाली हुई है।

9 जुलाई को हुई  दूसरी ब्लॉक डील्स पर नजर डालें तो बीएनपी पारिबा ने फार्मा कंपनी Granules India में 362.27 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 28,56,834 शेयरों की खरीदारी की है। कल के कारोबार में Granules India  के शेयरों में 7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

एक और ब्लक डील में एलटीएस इनवेस्टमेंट फंड ने  Vishal Fabrics के 4.5 लाख इक्विटी शेयर 80.53 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचें है। कल के कारोबार में इस शेयर में भी 9 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

बता दें कि  Vishal Fabrics में  एलटीएस इनवेस्टमेंट फंड की 2.16 फीसदी हिस्सेदारी है ।

एनएसई पर राजेंद्र वाय शाह ने मेगासॉफ्ट के 2.22 लाख शेयर 16.26 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे है जबकि अशोक कुमार चौधरी ने सावरिया कंज्यूमर के 46 लाख शेयर 0.8 रुपये प्रति शेयर बेचें है।

इसी तरह अशोक  कुमार लोधा ने एनएसई पर  Asian Granito India के 1.6 लाख इक्विटी शेयर 177.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे है। वहीं गोपीनाथन सीके ने  Kitex Garments के 4 लाख शेखर 135.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें