Bull vs Bear : कल नतीजों के बाद HAL ने भरी थी ऊंची उड़ान, आज हुआ धड़ाम, जानिए कैसी रह सकती है इसकी चाल

Bull vs Bear : स्टॉक में तेजी करने वालों का कहना है कि कंपनी की वर्तमान ऑर्डर बुक FY26 रेवेन्यू का 7.7 गुना पर है। इसके चलते 2034 तक कंपनी के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। कंपनी को कुल 180 तेजस Mk1A जेट्स बनाने के लिए 1.13 लाख करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी कर्जमुक्त है

अपडेटेड May 15, 2026 पर 3:21 PM
Story continues below Advertisement
HAL share outlook : शेयर में मंदी करने वालों के तर्क हैं कि तेजस Mk1A डिलीवरी मार्च 2024 से लगातार टल रही है। टेक्निकल प्रोग्रेस रिपोर्ट जमा नहीं होने से IAF की मई समीक्षा बैठक टल गई है

Bull vs Bear : डिफेंस शेयरों के बार में अक्सर कहा जाता है कि ये लंबी अवधि के लिए बेहतर थीम है। यही वजह है कि आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयर पर सीएनबीसी-आवाज़ के BULL vs BEAR सेगमेंट का खास फोकस है। कल नतीजों के बाद शेयर ने ऊंची उड़ान भरी थी,लेकिन आज शेयर पर दबाव है। स्टॉक में तेजी के पक्षधरों का मानना है कि HAL(Hindustan Aeronautics) आगे नई उंचाई पर पहुंचेगा। जबकि, इसमें मंदी करने वालों का मानना है कि HAL में आगे मंदी के बादलों में फंस सकता है। आइए देखते हैं कि इस शेयर पर तेजड़ियों और मंदडियों के तर्क क्या है।

तेजी के तर्क

स्टॉक में तेजी करने वालों का कहना है कि कंपनी की वर्तमान ऑर्डर बुक FY26 रेवेन्यू का 7.7 गुना पर है। इसके चलते 2034 तक कंपनी के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। कंपनी को कुल 180 तेजस Mk1A जेट्स बनाने के लिए 1.13 लाख करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी कर्जमुक्त है। FY26 में ऑपरेटिंग कैश फ्लो 10,900 करोड़ रुपए रही। FY27 डिफेंस बजट 7.85 लाख करोड़ रुपए था। डिफेंस में सरकार का घरेलू खरीद पर फोकस है। इससे कंपनी को फायदा होगा। IAF के पास सिर्फ 29 स्क्वड्रान है, जबकि जरूरत 42 स्क्वड्रान की है। चीनी-पाकिस्तानी एयर पावर बढ़ने से HAL की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।


मंदी के तर्क

शेयर में मंदी करने वालों के तर्क हैं कि तेजस Mk1A डिलीवरी मार्च 2024 से लगातार टल रही है। टेक्निकल प्रोग्रेस रिपोर्ट जमा नहीं होने से IAF की मई समीक्षा बैठक टल गई है। GE से सिर्फ 5 F404-IN20 इंजन मिले हैं। जबकि 20 इंजन का वादा था। AMCA प्रोजेक्ट के लिए 3 प्राइवेट ग्रुप चुने गए है। इससे HAL को बाहर रखा गया है। कंपनी के Q4 नतीजे कमजोर रहे हैं। ग्रॉस मार्जिन घटकर 54 फीसदी पर आ गई है। मुनाफे को अन्य आय और कम प्रोविजन से सहारा मिला है।

Investment Mantra : जून तिमाही में दिखेगा वेस्ट एशिया संकट का असर, अच्छे भाव पर मिल रहे बैंकिंग और NBFC शेयर

शेयर की चाल पर एक नजर

3 बजे के आसपास ये शेयर 201.90 रुपए यानी 4.38 फीसदी की गिरावट के साथ 4407 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 4,618 रुपए और दिन का लो 4,381.20 रुपए पर है। स्टॉक का 52 वीक लो 3,479.10 रुपए और 52 वीक हाई 5,165 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 8.26 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 3.61 फीसदी की तेजी आई है। 3 महीने में यह शेयर 4.26 फीसदी बढ़ा है। इस साल अब तक इसमें 0.01 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में इसमें 9.72 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, 3 साल में इसमें 190.49 फीसदी रिटर्न मिला है।

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल के मुताबिक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर एक अच्छा रिस्क-टू-रिवॉर्ड रेशियो दे रहें,क्योंकि पिछले छह महीनों में Nifty में 8 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले इस स्टॉक में 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 4,875 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है,जो 21 प्रतिशत की संभावित बढ़त का संकेत है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।