Bull vs Bear : डिफेंस शेयरों के बार में अक्सर कहा जाता है कि ये लंबी अवधि के लिए बेहतर थीम है। यही वजह है कि आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयर पर सीएनबीसी-आवाज़ के BULL vs BEAR सेगमेंट का खास फोकस है। कल नतीजों के बाद शेयर ने ऊंची उड़ान भरी थी,लेकिन आज शेयर पर दबाव है। स्टॉक में तेजी के पक्षधरों का मानना है कि HAL(Hindustan Aeronautics) आगे नई उंचाई पर पहुंचेगा। जबकि, इसमें मंदी करने वालों का मानना है कि HAL में आगे मंदी के बादलों में फंस सकता है। आइए देखते हैं कि इस शेयर पर तेजड़ियों और मंदडियों के तर्क क्या है।
