बाजार में दिख रहा है बुलिश रिवर्सल, इन 3 शेयरों पर शॉर्ट टर्म में मिल सकता है 19% तक रिटर्न

Apar Industries पर खरीदारी की राय देते हुए प्रवेश गौड़ ने कहा कि ये काउंटर क्लासिकल अपट्रेंड में है। इस स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ दो महीने के लंबे कंसोलिडेशन का ब्रेकआउट देखा है। ऊपर की तरफ जाने पर इसमें 2,690 रुपये का स्तर अतिसंवेदनशील है। इसके ऊपर शॉर्ट टू लॉन्गर टर्म में ये स्टॉक 3,100 रुपये से ऊपर बढ़ सकता है

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 8:52 PM
Bajaj Auto पर राय देते हुए एक्सपर्ट ने कहा कि ये शेयर 4,200 रुपये के ऊपर के स्तर की ओर बढ़ सकता है। जबकि इसमें 3,860 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करनी चाहिए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    PRAVESH GOUR

    निफ्टी ने डाउनवर्ड-स्लोपिंग चैनल फॉर्मेशन में डबल बॉटम फॉर्मेशन बनाया है। बाजार तेजी से उलटफेर के संकेत दिखा रहा है। निफ्टी में 17,450–17,500 एक तत्काल टारगेट जोन है। निफ्टी में नीचे की तरफ 17,290 का स्तर पहला सपोर्ट लेवल होगा। जबकि इसके नीचे जाने पर 17,200 मजबूत सपोर्ट लेवल होगा। वहीं बैंक निफ्टी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है लेकिन 41,200 पर ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस एक तात्कालिक रेजिस्टेंस है। इससे आगे का रेजिस्टेंस लेवल 41,700 पर होगा। वहीं नीचे की तरफ यह तत्काल सपोर्ट स्तर होगा। जबकि 40,200 के स्तर पर प्रमुख सपोर्ट स्तर होगा। वहीं निवेश के लिहाज इन Apar Industries, Aptech और Bajaj Auto पर दांव लगाने से शॉर्ट टर्म में 14 से 19 प्रतिशत तक मुनाफा मिल सकता है।

    Swastika Investmart के PRAVESH GOUR ने शॉर्ट टर्म में बंपर मुनाफे के लिए इन स्टॉक्स पर लगाया दांव


    Apar Industries: Buy | LTP: Rs 2,600 | Stop-Loss: Rs 2,350 | Target: Rs 3,100 | Return: 19 percent

    प्रवेश गौड़ ने कहा कि ये काउंटर क्लासिकल अपट्रेंड में है। ये डेली चार्ट पर अब तक के उच्च स्तर पर बंद हुआ है। इसने मजबूत वॉल्यूम के साथ दो महीने के लंबे कंसोलिडेशन का ब्रेकआउट देखा है। इसके मूविंग एवरेज के क्लस्टर ने 2,200 रुपये के स्तर पर बेस बनाया है।

    ऊपर की तरफ 2,690 रुपये का स्तर अतिसंवेदनशील स्तर है। इसके ऊपर जाने पर शॉर्ट टू लॉन्गर टर्म में 3,100 रुपये से अधिक के स्तर की ओर बढ़ सकता है। जबकि निचले स्तर पर 2,350 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    Aptech: Buy | LTP: Rs 372 | Stop-Loss: Rs 340 | Target: Rs 424 | return: 14 percent

    प्रवेश ने कहा कि इस काउंटर ने डेली चार्ट पर एक इनवर्स हेड एंड शोल्डर्स पैटर्न का ब्रेकआउट देखा है। इसका स्ट्रक्चर भी आकर्षक नजर रहा है। यह अपने सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।

    वीकली चार्ट पर यह इनवर्स H&S पैटर्न का राइट शोल्डर बना कर रहा है। इसमें 380-390 रुपये के लेवल पर रेजिस्टेंस दिख सकता है। इसके ऊपर इसमें 420 रुपये के स्तर दिखने की उम्मीद है। वहीं इसमें 340 रुपये स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    Bajaj Auto: Buy | LTP: Rs 3,994 | Stop-Loss: Rs 3,860 | Target: Rs 4,234 | return: 6 percent

    ये काउंटर क्लासिकल बुलिश मोमेंटम में है। ये डेली चार्ट पर हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन बना रहा है। यह विशाल वॉल्यूम के साथ एक ट्रायएंगल ब्रेकआउट भी देखा गया। काउंटर स्ट्रक्चर प्रभावशाली है क्योंकि यह सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।

    प्रवेश गौड़ ने कहा कि ऊपर की तरफ अगर 4,000 रुपये एक तत्काल मनोवैज्ञानिक बाधा को पार करता है तो हम 4,200 रुपये के ऊपर के स्तर की ओर बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। इसमें 3,860 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।