Stock market : चाट, पकौड़ा, वड़ा पाव, नान, पराठा, आलू गोभी, दाल मखनी, बियरानी, इटली, सांभर चटनी और डोसा। जायके के बगैर भी कोई जिंदगी है। तभी तो कश्मीरी वाजवान की आलीशान दावतें। राजस्थान की शाही रसोइयां। लखनऊ के लज़ीज पकवान, दक्षिण भारत का मसालेदार व्यंजन। हर किसी के अपने दीवाने हैं। भारत के गली-कूचों से गुजरते जाइये और जायका बदलाता जाएगा। कहीं खट्टी कहीं मिठी कहीं तीखी। हिन्दुस्तान में बेशुमार स्वाद मिलेंगे। आप भी सोच रहें होंगे कि शुक्रवार के दिन हम फिल्मों की जगह खाने-पीने की बातें क्यों कर रहे हैं। दरअसल आज के शो की थीम खाने की थाली से ही निकली है। ये हॉट स्टार पर आई सीरीजी चटनी सांभर से प्रेरित है। हालांकि वहां चटनी-सांभर था, इधर BEAR और BULL हैं।
बाजार इस समय ऐसा है जहां ये तय करना मुश्किल है कि आप बियरिश होंगे कि बुलिश होंगे। इस शो में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि अगर आप बियरिश होंगे तो किन स्टॉक्स पर आपको बियरिश होना है। वहीं, अगर आप बुलिश होते हैं तो किन स्टॉक्स पर आपको बुलिश हो ना होना है। आज के इस शो में सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं SBI सिक्योरिटीज के सनी अग्रवाल और आनंद राठी शेयर्स के नरेंद्र सोलंकी।
सनी अग्रवाल की राय है कि इस समय निफ्टी का वैल्युएशन ना तो सस्ता ना ही बहुत महंगा है। अर्निग ग्रोथ की रफ्तार घटकर 11-12 फीसदी हो गई है। पिछले 4 साल के मुकाबले अर्निग ग्रोथ की रफ्तार घटी है। ग्लोबल फैक्टर्स के चलते बुल्स का भरोसा डगमगाया है।कुछ महीने में बाजार में 5-7 फीसदी की तेजी संभव है। सेक्टर रोटेशन और चुनिंदा शेयरों में तेजी संभव है।
सनी अग्रवाल BBTC पर बुलिश
सनी अग्रवाल BBTC पर बुलिश हैं। इस स्टॉक वर्तमान में 2382 रुपए के आसपास दिख रहा है। BBTC में 2800 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। ब्रिटानिया में BBTC की बड़ी हिस्सेदारी है। BBTC के जरिए ब्रिटानिया का फायदा संभव है। सनी का कहना है कि शेयर में 20-45 फीसदी की तेजी की गुंजाइश है।
वहीं, दूसरी तरफ सनी अग्रवाल TRENT पर बियरिश हैं। हालांकि उनका ये भी कहना कि किसी करेक्शन में इस स्टॉक में खरीदारी की जानी चाहिए। कंपनी के पास Westside, Zudio, Star जैसे ब्रांड हैं। कंपनी में टाटा ग्रुप की 37 फीसदी हिस्सेदारी है। हालांकि इस समय शेयर का वैल्युएशन महंगा है।
आनंद राठी शेयर्स के नरेंद्र सोलंकी की राय
आनंद राठी शेयर्स के नरेंद्र सोलंकी की राय है कि ग्लोबल फैक्टर्स के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव संभव है। वर्तमान में निफ्टी वित्त वर्ष 2025 की आय के लगभग 21 गुना और वित्त वर्ष 2026 की आय के लगभग 18.6 गुना पर कारोबार कर रहा है। ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो यह मोटे तौर पर औसत से थोड़ा ऊपर कारोबार कर रहा है। चालू वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी पर बनी हुई है, इसलिए हमें अर्निंग के लिए बहुत ज्यादा जोखिम नहीं दिख रहा है। हालांकि, अगर आप निकट अवधि के भू-राजनीतिक जोखिमों और वोलेटिलिटी को ध्यान में रखते हैं तो नियर टर्म में बाजारों में कुछ वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है।
नरेंद्र सोलंकी की एम्बर एंटरप्राइज (सीएमपी: 4,300 रुपये) में 5,533 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। उनका कहना है कि एम्बर एंटरप्राइज ने वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत सकारात्मक तरीके से की है। शेष वर्ष के लिए भी बेहतर संभावनाएं दिख रही है। स्टॉक को कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स में अच्छी ग्रोथ की उम्मीदों से सपोर्ट मिला है। हालांकि मोबिलिटी डिवीजन के वित्त वर्ष 2025 में स्थिर प्रदर्शन करने की उम्मीद है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 तक कंपनी की आय दो गुनी हो जाएगी। इस मजबूत ऑर्डर-बुक से सपोर्ट मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबिलिटी डिवीजनों के लिए मजबूत अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
एसबीआई कार्ड्स और पेमेंट्स बेचें
वहीं एसबीआई कार्ड्स और पेमेंट्स (एमकैप: 67,926 करोड़ रुपये, सीएमपी: 714 रुपये) में नरेंद्र सोलंकी की 665 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए बिकवाली की सलाह है। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में अनसिक्योर्ड लोन को लेकर चिंताएं हैं। इस तिमाही में एसेट क्वालिटी पर दबाव बढ़ा है। GNPA में भी तिमाही आधार पर बढ़ोतरी हुई है। अधिक फंड लागत से पहली तिमाही का मुनाफा फ्लैट रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।