Business in Week Ahead: अगले हफ्ते से नए वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत हो रही है। नए वित्त वर्ष के पहले हफ्ते में कई अहम आंकड़े जारी होने वाले हैं। इसमें ऑटोमोबाइल बिक्री, परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI), बैंक क्रेडिट और डिपॉजिट ग्रोथ रेट आदि शामिल हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की 3 से 5 अप्रैल को बैठक होने वाली है, जिसमें रेपो रेट पर फैसला लिया जाएगा। इसके मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के बयान से देश की आर्थिक ग्रोथ, महंगाई और ब्याज दरों को लेकर भी संकेत मिलेगा। इन आंकड़ों और बयानों का असर शेयर बाजार में भी देखने तो मिल सकता है।
इसके अलावा नए वित्त वर्ष के पहले हफ्ते में Bharti Hexacom का आईपीओ बोली के लिए खुलेगा। वहीं SRM कॉन्ट्रैक्टर्स के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। अमेरिका, चीन और यूरोप के PMI आंकड़े भी जारी होंगे। आइए जानते हैं कि अगले हफ्ते निवेशकों को किन बिजनेसों पर गतिविधियों पर नजर रखना होगा-
चाइना मैन्युफैक्चरिंग PMI: मार्च का डेटा जारी किया जाएगा। इससे पहले फरवरी में कैक्सिन मैन्युफैक्चरिंग PMI बढ़ी थी, जो फैक्ट्री गतिविधि में विस्तार का संकेत देती है।
यूएस मैन्युफैक्चरिंग PMI: अमेरिका इस दिन अपने मार्च महीने के आंकड़े जारी करेगा। इससे पहले फरवरी में ISM मैन्युफैक्चरिंग PMI इंडेक्स लुढ़का था।
इंडिया फाइनल मैन्युफैक्चरिंग PMI: महीने का फाइनल डेटा जारी किया जाएगा। एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग PMI मार्च में बढ़कर 59.2 हो गया, जो अच्छी मांग का संकेत है। महीने का फाइनल डेटा 2 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
बोर्ड बैठक: फंड जुटाने के प्रस्तावों पर विचार करने और मंजूरी देने के लिए जेएसडब्ल्यू एनर्जी का बोर्ड 2 अप्रैल को बैठक करने वाला है।
US जॉब ओपनिंग, फैक्ट्री ऑर्डर: फरवरी में जॉब ओपनिंग की संख्या में और कमी आने का अनुमान है। जनवरी में नौकरी के अवसर उम्मीद से पीछे रहे। फरवरी के लिए फैक्ट्री ऑर्डर डेटा भी जारी किया जाएगा।
IPO: भारती हेक्साकॉम का इनीशियल पब्लिक ऑफर बोली के लिए खुलेगा। कंपनी ने IPO के लिए 542 रुपये से 570 रुपये का प्राइस बैंड बैंड तय किया है।
आईपीओ लिस्टिंग: SRM कॉन्ट्रैक्टर्स के शेयर 3 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हो सकते हैं। आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
चीन कैक्सिन सर्विसेज PMI: फरवरी में सर्विस सेक्टर में गतिविधि धीमी रही। मार्च का डेटा अपडेट किया जाएगा।
यूरो जोन महंगाई दर: यूरो जोन में महंगाई की दर मार्च में स्थिर रह सकती है। फरवरी में महंगाई दर तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई।
US ISM सर्विसेज PMI: मार्च का डेटा जारी किया जाएगा। इससे पहले फरवरी महीने के दौरान ISM सर्विसेज पीएमआई में गिरावट आई, जो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मंदी का संकेत है।
इंडिया फाइनल सर्विसेज PMI: मार्च महीने का अंतिम डेटा अपडेट किया जाएगा। HSBC इंडिया सर्विसेज पीएमआई मार्च में घटकर 60.3 पर आ गया।
अमेरिकी ट्रेड, बेरोजगारी के आंकड़े: जनवरी में एक्सपोर्ट और इंपोर्ट दोनों में बढ़ोतरी हुई। फरवरी का डेटा अपडेट किया जाएगा। 23 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में बेरोजगारी के लिए आवेदन करने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आई। 30 मार्च को समाप्त होने वाली अवधि का डेटा अपडेट किया जाएगा।
रेपो रेट पर फैसला: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ब्याज दरों पर फैसला लेगी। केंद्रीय बैंक ने फरवरी की बैठक में अपनी बेंचमार्क रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा था।
बैंकों के लोन और डिपॉजिट ग्रोथ: 8 मार्च को समाप्त हुए पखवाड़े में डिपॉजिट और लोन दोनों में अच्छी गति से बढ़ोतरी हुई। 22 मार्च को समाप्त होने वाली अवधि के आंकड़े जारी किए जाएंगे।