सीएनबीसी-आवाज़ के एडिटर - एफएंडओ, विरेंद्र कुमार का कहना है कि एग्जिट पोल के आंकड़े बाजार को चौंकाने वाले है। एग्जिट पोल से गैपअप ओपनिंग और शॉर्ट कवरिंग संभव है। चुनाव नतीजों से पहले निफ्टी 11800-11820 तक जाने की संभावना है लिहाजा 11500-11600 के बीच निफ्टी मिले जो जरूर खरीदें।
कोटक, HDFC बैंक को होल्ड करें जबकि इंडेक्स से ज्यादा चलेंगे। सरकारी कंपनियों के शेयरों पर भी नजर रखें। बाजार में तेजी पर सवार होने की कोशिश करें क्योंकि ये रिस्क लेने का सही वक्त है।
