बाजार में खरीदारी का मूड, ऐसे में इन स्टॉक्स में दांव लगाने कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Dixon Technology के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल 330 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 500-580 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 170 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 22, 2024 पर 12:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Marico पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 588 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: बाजार में खरीदारी का मूड लौटता हुआ दिखाई दिया। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट चढ़कर 23550 के करीब पहुंचता हुआ नजर आया। बैंकिंग शेयरों में तेजी ज्यादा देखने को मिली। बैंक निफ्टी 400 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने डिक्सन टेक्नोलॉजी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने कैन फिन होम्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने मैरिको पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Dixon Technology

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Dixon Technology के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 330 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 500-580 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 170 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Can Fin Homes


Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Can Fin Homes में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Can Fin Homes में 829 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 845-850 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 814 रुपये पर लगाएं।

बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में हो सकती है तगड़ी कमाई

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Apollo Hospitals

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Apollo Hospitals पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Apollo Hospitals में 6879 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 7000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 6800 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Marico

Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Marico का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Marico के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 588 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 680 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।