बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में हो सकती है तगड़ी कमाई

Grasim के स्टॉक पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक बताते हुए कहा कि आज के बाजार के हिसाब से उन्हें Grasim का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इसमें 2600 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इस स्टॉक में 2564 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इसमें 2530 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना की सलाह भी उन्होंने दी

अपडेटेड Nov 22, 2024 पर 10:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI पर NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने इंट्राडे स्टॉक सुझाया। उन्होंने कहा कि इसमें 793 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये स्टॉक 805-815 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है

कारोबारी हफ्ते आखिरी दिन शुक्रवार 21 नवंबर को बाजार बढ़त के साथ खुला। भारतीय सूचकांक मामूली रूप से मजबूत नजर आये। सेंसेक्स करीब 192.82 अंक या 0.25 प्रतिशत नीचे 77,348.61 पर खुला। निफ्टी 33.80 अंक या 0.14 प्रतिशत ऊपर 23383.70 पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1154 शेयर बढ़े। जबकि 388 शेयर गिरे। निफ्टी पर अपोलो हॉस्पिटल्स, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, पावर ग्रिड कॉर्प और एचडीएफसी लाइफ के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, एम एंड एम, एक्सिस बैंक और हीरो मोटोकॉर्प प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Grasim

प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें ग्रासिम का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 2564 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2600 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 2530 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Godrej Properties

मानस जायसवाल ने आज के लिए रियल्टी सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि गोदरेज प्रॉपर्टीज का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2783 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2900 रुपये का लक्ष्य देखने मिलेगा। इसमें 2719 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह उन्होंने दी।

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Gujarat Gas

शिल्पा राउत ने बाजार खुलते ही गुजरात गैस के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 480 रुपये तक जा सकता है। इसमें 459 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 450 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - SBI

आशीष बहेती ने आज के लिए बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि एसबीआई का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 793 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 805-815 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 780 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का आज का इंट्राडे स्टॉक - DLF

प्रशांत सावंत ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में इप्का लैब्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर सकती है। इसमें 1583 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 1625-1630 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 1558 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।