Top 4 Intraday Stocks: बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी का मूड देखने को मिला। निफ्टी 23750 के करीब फ्लैट कारोबार करता नजर आया। बैंक निफ्टी में हल्की तेजी देखने को मिली। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में एक परसेंट से ज्यादा का उछाल नजर आया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने ल्युपिन पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने यूपीएल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एबी फैशन एंड रिटेल पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Lupin
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Lupin के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 2160 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 80 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 125-145 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 54 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने UPL में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि UPL में 645 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 662-680 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 632 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः AB Fashion & Retail
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने होटल सेक्टर से AB Fashion & Retail पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि AB Fashion & Retail में 289 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 286 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - LIC Housing Finance
Sharekhan संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से LIC Housing Finance का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि LIC Housing Finance के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 582 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)