बाजार में लगातार चौथे सेशन में मजबूती कायम रही है। आज खास तौर पर आखिरी घंटों में बाजार में जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स आज 300 अंकों से ज्यादा की मजबूती लेकर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी भी कई सेशंस की मशक्कत के बाद आज 10850 के पार टिकने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी भी 275 अंक चढ़कर 27100 के पार निकल कर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज खरीदारी का जोश दिखा।
