Buzzing Stock: भारती एयरटेल, मदरसन सूमी, एमआरपीएल, टाटा कंज्यूमर और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस

Buzzing Stock: Bharti Airtel ने सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 31.8% की बढ़त के साथ 1,341 करोड़ रुपए रही। जबकि आय 1.1% की बढ़त के साथ 37,043.8 करोड़ रुपए रही। EBITDA 19,665 करोड़ रुपए और मार्जिन 53.1% रही। तिमाही आधार पर ARPU 200 रुपए से बढ़कर 203 रुपए पर पहुंच गया है। घरेलू कारोबार का प्रदर्शन Jio के मुकाबले कम रहा है। अफ्रीकी कारोबार से आय 9% घटी है

अपडेटेड Nov 01, 2023 पर 10:47 AM
खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

Buzzing Stocks Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं।

खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

Motherson Summi : इस कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 33.9% बढ़कर 155.9 करोड़ रुपए रहा। जबकि आय 14.7% बढ़कर 2,104.6 करोड़ रुपए रही। EBITDA की बात करें तो यह भी 37.2% बढ़कर 248 करोड़ रुपए रहा। जबकि EBITDA मार्जिन 9.9% के मुकाबले 11.8% रहा।

Ethos : कंपनी बहुत जल्द QIP लॉन्च कर सकती है। QIP के जरिए करीब 150 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। QIP के लिए फ्लोर प्राइस मौजूदा भाव से 5% डिस्काउंट पर है। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल विस्तार योजनाओं पर करेगी।


Lupin : मंडीदीप यूनिट-2 को US FDA से EIR मिला है। इस प्लांट की जांच 7 से 11 अगस्त के बीच हुई थी।

ONGC/Oil : घरेलू क्रूड उत्पादन पर विडंफॉल टैक्स फिर बढ़ा है। विंडफॉल टैक्स 750 रुपए प्रति टन 9,800 रुपए प्रति टन हो गया है। डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 4 रुपए प्रति लीटर से घटकर 2 रुपए प्रति लीटर हो गया है। ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी पूरी तरह खत्म हो गई है।

Bharti Airtel : सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 31.8% की बढ़त के साथ 1,341 करोड़ रुपए रही। जबकि आय 1.1% की बढ़त के साथ 37,043.8 करोड़ रुपए रही। EBITDA 19,665 करोड़ रुपए और मार्जिन 53.1% रही। तिमाही आधार पर ARPU 200 रुपए से बढ़कर 203 रुपए पर पहुंच गया है। घरेलू कारोबार का प्रदर्शन Jio के मुकाबले कम रहा है। अफ्रीकी कारोबार से आय 9% घटी है।

JSPL : इस कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 1390 करोड़ रुपए रहा। जबकि आय सालाना आधार पर 9.4% घटकर 12,250 करोड़ रुपए रही। EBITDA 18.4% बढ़कर 2,285.6 करोड़ रुपए रहा। मार्जिन 14.3% के मुकाबले बढ़कर 18.7% रही।

MRPL : दूसरी तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 3.6% बढ़कर 1,051.7 करोड़ रुपए और आय 9.2% गिरकर 19,229.7 करोड़ रुपए रही। EBITDA भी 3.4% बढ़कर 2,138.3 करोड़ रुपए रहा। मार्जिन 9.8% के मुकाबले बढ़कर 11.1% रही।

DCB Bank : इस बैंक का मुनाफा 33.9% बढ़कर 155.9 करोड़ रुपए रहा। जबकि इस दौरान आय 14.7% बढ़कर 2,104.6 करोड़ रुपए रही। EBITDA भी 37.2% बढ़कर 248 करोड़ रुपए रहा। जबकि, EBITDA मार्जिन 9.9% के मुकाबले 11.8% रही। डिपॉजिट और लोन ग्रोथ पिछली 19 तिमाहियों में सबसे बेहतर रहा। डिपॉजिट ग्रोथ 23% बढ़कर 45,496 करोड़ रुपए और डिस्बर्समेंट 1.4% बढ़कर 4,557 करोड़ रुपए रहा।

Birlasoft : दूसरी तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 26.1% बढ़कर 145.1 करोड़ रुपए रहा। जबकि, आय 3.7% बढ़कर 1,309.9 करोड़ रुपए रहा। EBIT भी 8% बढ़कर 185.6 करोड़ रुपए रहा। मार्जिन तिमाही आधार पर 13.6% से बढ़कर 14.2% पर रही।

L&T : सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 44.6% बढ़त के साथ 3,222.6 करोड़ रुपए रहा। जबकि, आय 19.3% बढ़कर 51,024 करोड़ रुपए रही। EBITDA 15.1% बढ़कर 5,632 करोड़ रुपए रही। जबकि, मार्जिन भी सालाना आधार पर 11.5% से बढ़कर 11% रही। दूसरी तिमाही में कंपनी को 89,153 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है, जो कि करीब 72% का ग्रोथ है। सितंबर महीने तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 4.50 लाख करोड़ रुपए रहा। इसमें इंटरनेशनल मार्केट में 35% की हिस्सेदारी है।

Navin Fluorine : सितंबर तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 4.8% बढ़कर 60.6 करोड़ रुपए रही। जबकि आय 12.5% बढ़कर 471.8 करोड़ रुपए रही। EBITDA 4.9% बढ़कर 98.4 करोड़ रुपए रही। मार्जिन भी 22.4% के मुकाबले 20.9% रही।

Tata Consumer : इस कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 1.2% बढ़कर 359.2 करोड़ रुपए रहा। जबकि इस दौरान आय 11% बढ़कर 3,733.8 करोड़ रुपए रही। EBITDA भी सालाना आधार पर 23.8% बढ़कर 537.1 करोड़ रुपए रही। मार्जिन भी 12.9% से बढ़कर 14.4% रही। घरेलू कारोबार में आय ग्रोथ 11% रही. जबकि, फूड कारोबार में 16% की ग्रोथ रही। जबकि, बेवरेजेज सेगमेंट में 8% ग्रोथ रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।