Share Market Rise: सेंसेक्स 532 अंक तक उछला, निफ्टी ​फिर 24200 के पार; निवेशकों की दौलत ₹42642 करोड़ बढ़ी

Share Market Rise: गुरुवार को सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 5.75 अंक गिरकर 24,072.75 पर बंद हुआ था। 17 जुलाई को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे चढ़कर 96.28 पर पहुंच गया

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 12:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुरुवार, 16 जुलाई को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,80,10,512.78 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर बाजार में शुक्रवार, 17 जुलाई को तेजी है। सेंसेक्स खुलने के कुछ ही पलों के अंदर 532 अंक तक उछल गया। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 42642 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में 77,370.77 पर हुई। फिर यह पिछली क्लोजिंग से 532 अंक चढ़कर 77,718.66 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी बढ़त के साथ 24,127.60 पर खुला और फिर 147 अंक से ज्यादा उछलकर 24,220.25 के हाई तक गया।

गुरुवार, 16 जुलाई को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,80,10,512.78 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह घटकर 4,80,53,154.39 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 42,641.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी।

एक दिन पहले क्या रहा था मार्केट का हाल


गुरुवार को सेंसेक्स लगभग फ्लैट रहा था। सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186.87 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 5.75 अंक गिरकर 24,072.75 पर बंद हुआ था। आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में तेजी रही थी।

Stocks to Watch: आज 17 जुलाई को Wipro, Tech Mahindra, RIL, Ceat समेत ये शेयर फोकस में, बड़ी उठापटक के आसार

रुपये की चाल

17 जुलाई को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे चढ़कर 96.28 पर पहुंच गया। एक दिन पहले अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 96.42 पर बंद हुआ था। पश्चिम एशिया में नए तनाव के बाद डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी ने घरेलू शेयर बाजार से विदेशी पूंजी की निकासी को बढ़ावा दिया, जिससे स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

वैश्विक बाजारों की चाल

वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में गिरावट है। निक्केई 225 लगभग 5 प्रतिशत नीचे है। हेंग सेंग और शंघाई वेटेड 2 प्रतिशत और ताइवान वेटेड 7 प्रतिशत गिरा है। अमेरिकी बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।