Get App

Buzzing Stock: भारती एयरटेल, मदरसन सूमी, एमआरपीएल, टाटा कंज्यूमर और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस

Buzzing Stock: Bharti Airtel ने सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 31.8% की बढ़त के साथ 1,341 करोड़ रुपए रही। जबकि आय 1.1% की बढ़त के साथ 37,043.8 करोड़ रुपए रही। EBITDA 19,665 करोड़ रुपए और मार्जिन 53.1% रही। तिमाही आधार पर ARPU 200 रुपए से बढ़कर 203 रुपए पर पहुंच गया है। घरेलू कारोबार का प्रदर्शन Jio के मुकाबले कम रहा है। अफ्रीकी कारोबार से आय 9% घटी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 10:47 AM
Buzzing Stock: भारती एयरटेल, मदरसन सूमी,  एमआरपीएल, टाटा कंज्यूमर और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस
खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

Buzzing Stocks Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं।

खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

Motherson Summi : इस कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 33.9% बढ़कर 155.9 करोड़ रुपए रहा। जबकि आय 14.7% बढ़कर 2,104.6 करोड़ रुपए रही। EBITDA की बात करें तो यह भी 37.2% बढ़कर 248 करोड़ रुपए रहा। जबकि EBITDA मार्जिन 9.9% के मुकाबले 11.8% रहा।

Ethos : कंपनी बहुत जल्द QIP लॉन्च कर सकती है। QIP के जरिए करीब 150 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। QIP के लिए फ्लोर प्राइस मौजूदा भाव से 5% डिस्काउंट पर है। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल विस्तार योजनाओं पर करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें