Buzzing Stocks: टाटा मोटर्स से लेकर IREDA तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 11 सितंबर को लगभग सपाट खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 14 अंकों की मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Sep 11, 2024 पर 9:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Buzzing Stocks: पीसी ज्वैलर ने कहा कि उसे आयकर विभाग से ₹67.54 करोड़ का रिफंड मिला है

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 11 सितंबर को लगभग सपाट खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 14 अंकों की मामूली गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में टाटा मोटर्स से लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज और इरेडा तक शामिल हैं।

1. टाटा मोटर्स (Tata Motors)

कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड (TMFL) के टाटा कैपिटल लिमिटेड (TCL) के साथ प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी है। इस मर्जर का ऐलान जून में हुआ था। इसके तहत TCL, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के साथ दायर व्यवस्था की योजना के माध्यम से TMFL को अपने में समाहित कर लेगी।

2. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)


रिलायंस रिटेल वेंचर ने इजराइल की डेल्टा गैलिल इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। डेल्‍टा गैलिल दुनियाभर में मशहूर ब्रांडेड और प्राइवेट लेबल इनरवियर, एक्टिववियर, लाउंजवियर और डेनिम कपड़ों की निर्माता है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां भारत में 50:50 अनुपात में एक ज्वाइंट वेंचर बनाएंगी

3. इरेडा (IREDA)

कंपनी ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इरेडा ग्लोबल ग्रीन एनर्जी फाइनेंस आईएफएससी लिमिटेड को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) से एक फाइनेंस कंपनी के रूप में प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन दिया गया है।

4. एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक (Axis Bank, HDFC Bank)

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने विभिन्न नियामकीय निर्देशों का पालन न करने के लिए दो प्रमुख बैंकों- एक्सिस बैंक लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक लिमिटेड पर आर्थिक जुर्माना लगाया है। एक्सिस बैंक पर ₹1.91 करोड़ का जुर्माना लगाया गया, जबकि एचडीएफसी बैंक पर ₹1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया।

5. जुबिलेंट फार्मोवा (Jubilant Pharmova)

दवा कंपनी ने कहा कि उसकी सहायक कंपनी को वाशिंगटन में स्थित उसके स्पोकेन प्लांट के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से एक लेटर मिला है। रेगुलेटर ने 28 मई से 6 जून, 2024 के बीच प्लांट का दौरा किया था और अब उसने इसे "स्वैच्छिक कार्रवाई संकेतित" (VAI) के रूप में वर्गीकृत किया है।

6. वार्डविजार्ड हेल्थकेयर (Wardwizard Healthcare)

कंपनी ने बताया कि आगामी 16 सितंबर, 2024 को उसके बोर्ड की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में इक्विटी शेयरों, कनवर्टिबल सिक्योरिटीज या दूसरे तरीकों के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

7. रैम्को सिस्टम्स (Ramco Systems)

कंपनी ने कहा कि उसने अपने एविएशन सॉफ्टवेयर का नवीनतम संस्करण, वर्जन 6.0 लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और एआई-संचालित सुविधाओं के साथ रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (MRO) संचालन और रखरखाव और इंजीनियरिंग (M&E) प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाना है।

8. पीसी ज्वैलर (PC Jeweller)

कंपनी ने कहा कि उसे आयकर विभाग से ₹67.54 करोड़ का रिफंड मिला है। यह रिफंड 06 सितंबर, 2024 को उसके खाते में जमा हुआ।

9. लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels)

कंपनी ने मुंबई के मीरा रोड पर 108 कमरों वाले एक नई प्रॉपर्टी के लिए लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर करने का ऐलान किया है। इस नए होटल के वित्त वर्ष 2026 में खुलने की उम्मीद है। इसका मैनेजमेंट कार्नेशन होटल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जो लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

10. डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's)

कंपनी ने अगोरा एडवाइजरी के साथ अनुबंध के आरोपों को स्पष्ट करते हुए कहा है कि धवल बुच की सेवाएं अक्टूबर 2020 से अप्रैल 2021 तक कुल ₹6.58 लाख के पारिश्रमिक पर ली गई थीं। यह नियुक्ति सेबी चेयरमैन के रूप में माधबी पुरी बुच के कार्यकाल शुरू होने से काफी पहले शुरू हुई और समाप्त हुई।

यह भी पढ़ें- Pharma Stocks: इन शेयरों को मिलने वाला है बूस्टर डोज, नया कानून पास होते ही लगाएंगे फर्राटा दौड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।