Get App

Buzzing Stocks: TCS, इंफोसिस से लेकर महिंद्रा तक, आज इन 10 शेयरों पर रखें नजर

Buzzing Stocks: दलाल स्ट्रीट पर आज से कंपनियों के तिमाही नतीजों का सीजन शुरू हो रहा है। 11 जनवरी को 15 से ज्यादा कंपनियां अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगे। ऐसे में इनके शेयर आज फोकस में रह सकते हैं।गिफ्टी निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स करीब 15.5 अंकों की बढ़त के साथ खुल सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 11, 2024 पर 9:17 AM
Buzzing Stocks: TCS, इंफोसिस से लेकर महिंद्रा तक, आज इन 10 शेयरों पर रखें नजर
10 जनवरी को बीएसई सेंसेक्स 272 अंक और निफ्टी करीब 74 अंक उछलकर बंद हुआ था।

Buzzing Stocks in News: भारतीय शेयर बाजार आज 11 जनवरी को मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्टी निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स करीब 15.5 अंकों की बढ़त के साथ खुल सकता है। इससे पहले 10 जनवरी को बीएसई सेंसेक्स 272 अंक और निफ्टी करीब 74 अंक उछलकर बंद हुआ था। दलाल स्ट्रीट पर आज से कंपनियों के तिमाही नतीजों का सीजन शुरू हो रहा है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें खबरों के दम पर आज हलचल देखने को मिल सकती है-

1. TCS, इंफोसिस सहित इन कंपनियों के आज आएंगे नतीजे

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी, 5पैसा कैपिटल, AGI इंफ्रा, फंडवाइजर कैपिटल (इंडिया), GTPL हैथवे, गुजरात होटल्स, केनवी ज्वेल्स, लॉन्गव्यू टी कंपनी, मर्करी ट्रेड लिंक्स, प्लास्टिब्लेंड्स इंडिया, प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज, क्वासर इंडिया , राजू इंजीनियर्स, सोनालिस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, शेखावाटी पॉली-यार्न और विजय टेक्सटाइल्स आज 11 जनवरी को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगे। ऐसे में इनके शेयर आज फोकस में रह सकते हैं।

2. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें