Buzzing Stocks: वोडाफोन आइडिया से लेकर ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक तक, आज इंट्राडे में निवेशक इन 10 शेयरों पर रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 13 अगस्त को मामूली गिरावट के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 24 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Aug 13, 2024 पर 9:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Buzzing Stocks: वोडाफोन आइडिया का तिमाही आधार पर घाटा कम होकर 6,432.1 करोड़ रुपये रहा

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 13 अगस्त को मामूली गिरावट के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 24 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में वोडाफोन आइडिया से लेकर आर्किड फार्मा और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक तक शामिल हैं।

1. वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 6,432.1 करोड़ रुपये रहा, जो इसकी पिछली तिमाही में 7,675 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 0.9% घटकर 10,508.3 करोड़ रुपये रहा, जो इसकी पिछली तिमाही में 10,606.8 करोड़ रुपये था।

2. एनडीएमसी (NMDC)


कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 18.2 फीसदी बढ़कर 1,963.6 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 1,661.2 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 0.4% बढ़कर 5,414.2 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 5,394.7 करोड़ रुपये था।

3. आर्किड फार्मा (Orchid Pharma)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 212.2 फीसदी बढ़कर 29.4 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 9.4 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 33.6% बढ़कर 244.4 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 182.9 करोड़ रुपये था।

4. ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech) 

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 34.2 फीसदी बढ़कर 24.3 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 18.07 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 45.3% बढ़कर 313.9 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 216 करोड़ रुपये था।

5. हुडको (HUDCO)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 25.2 फीसदी बढ़कर 557.8 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 445.7 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का नेट इंटरेस्ट इनकम इस दौरान 11.2% बढ़कर 724.7 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 651.6 करोड़ रुपये था।

6. हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) Q1 (Consolidated YoY)

कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 140 फीसदी बढ़कर 113.4 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 47.3 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 33% बढ़कर 493.6 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 370.9 करोड़ रुपये था।

7. जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel)

जेएसडब्ल्यू स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया की कंपनी एम रेस एनएसडब्ल्यू एचसीसी में 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 12 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निवेश को मंजूरी दी है।

8. जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स (G R Infraprojects)

कंपनी को कर्नाटक में तुमकुर-II REZ के एकीकरण के उद्देश्य से एक ट्रांसमिशन योजना लगाने के लिए आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी से लेटर ऑफ इंटेंट मिला है, जिसका मूल्य 53.77 करोड़ रुपये है।

9. पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India)

कंपनी को टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के तहत बिल्ड, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन सिस्टम लगाने के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। इस परियोजना में राजस्थान में मौजूदा भादला-III सबस्टेशन के परिवर्तन क्षमता में बढ़ोतरी और संबंधित विस्तार कार्य शामिल हैं।

10. केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy)

कंपनी ने 12 अगस्त को अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) को मंजूरी दे दी है और लॉन्च कर दिया है। फ्लोर प्राइस 983.24 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- Hindenberg Research ने क्या सेबी चीफ पर लगाया गया चौथा आरोप वापस ले लिया है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।