Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 7 अगस्त को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 243 फीसदी या 1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार की मजबूत शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में ल्यूपिन से लेकर बाटा, टाटा पावर और सुजलॉन एनर्जी तक शामिल हैं।
