Buzzing Stocks: जेएसडब्ल्यू स्टील, डीसीबी बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस

Tata Power को CSPDCL से आय 1744 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए ऑर्डर मिला. CSPDCL के Chhatisgarh State Power Distribution Company है। रायपुर के क्षेत्र में 18.6 लाख स्मार्ट मीटर लगाएगी

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 10:58 AM
आज इन शेयरों में दिख सकता है सबसे ज्यादा एक्शन
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks: खबरों के दम पर आज कई शेयरों में एक्शन दिखेगा। शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज किसी न किसी कारण से सुर्खियों में हैं। इस बीच आज बाजार की नजर कई शेयरों से जुड़े अपडेट्स पर भी होगी।

    आज इन शेयरों में दिख सकता है सबसे ज्यादा एक्शन

    JSW स्टील: JSW स्टील, HDFC की जगह सेंसेक्स में शामिल होगा । JSW स्टील 13 जुलाई से सेंसेक्स का हिस्सा बनेगा । सेंसेक्स में एंट्री से $14.5 करोड़ का इनफ्लो संभव है।

    Tata Power: कंपनी को CSPDCL से आय 1744 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए ऑर्डर मिला. CSPDCL के Chhatisgarh State Power Distribution Company है। रायपुर के क्षेत्र में 18.6 लाख स्मार्ट मीटर लगाएगी।


    IndiGo: कंपनी ने अजरबैजान के बाकू को 30वां इंटरनेशनल डेस्टिनेशन घोषित किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 11 अगस्त से दिल्ली से बाकू के लिए फ्लाइट शुरू होगी।

    DCB Bank: RBI ने DCB Bank में 7.50% तक हिस्सा बढ़ाने की मंजूरी दी है। ये मंजूरी Tata AMC को मिली बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर मिली है।

    पीरामल एंटरप्राइजेज : CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक पीरामल एंटरप्राइजेज में आज 60 लाख शेयरों की ब्लॉक डील हो सकती है। FII निवेश हिस्सा बेच सकता है। 2% तक के डिस्काउंट पर डील संभव है।

    Adani Wilmar: पहली तिमाही में 25% की डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ रही. ब्रांडेड एडिबल ऑयल और फूड्स में मजबूत ग्रोथ रही. ब्रांडेड एडिबल ऑयल की वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत रही है। कीमतें घटने से एडिबल ऑयल की बिक्री वॉल्यूम कम रही। जबकि फूड और FMCG में रिकॉर्ड 30% आय ग्रोथ रही है। फूड और एफएमसीजी की स्टैंडअलोन आय 1,000 करोड़ रुपए है। लगातार 8वें तिमाही में इस सेगमेंट में शानदार ग्रोथ रही। कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 20% और आय ग्रोथ 30% रही। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत डिमांड रही।

    Force Motors: कंपनी ने बताया कि जून में कुल उत्पादन 2,394 यूनिट रहा। इस दौरान कंपनी घरेलू बिक्री 2,431 यूनिट्स की रही और 440 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है।

    बाजार में मजबूती कायम, निफ्टी में सभी लॉन्ग सौदों के लिए 19234 का रखें स्टॉपलॉस: अनुज सिंघल

    UJJIVAN SFB: कुल डिपॉजिट 25,538 करोड़ रुपये से बढ़कर 26,655 करोड़ रुपये पर रहा जबकि CASA 6,744 करोड़ रुपये से घटकर 6,550 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं डिस्बर्समेंट 6,001 करोड़ रुपये से घटकर 5,280 करोड़ रुपये रहा। जबकि CASA रेश्यो 26.4% से घटकर 24.6% पर रहा है।

    KEC INTERNATIONAL : कंपनी को 1,042 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले है। रेलवे, मेटल-माइनिंग और T&D सेगमेंट से ऑर्डर मिला है।

    RPP INFRA: NHAI से कंनपी को 289 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को ये ऑर्डर तमिलनाडु में 5 जगह फ्लाईओवर बनाने के लिए मिला है।

    ASIAN PAINTS: व्हाइट सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए UAE यूनिट का गठन किया है।

    BOMBAY DYEING: कंपनी ने मुंबई के वर्ली स्थित जमीन बेच सकती है । वर्ली जमीन के वैल्युएशन करीब `5000 करोड़ है। जापान की कंपनी Conglomerate खरीदने की रेस में है। जमीन पर 2 msf कमर्शियल एरिया डेवलप की क्षमता है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।