निफ्टी -बैंक निफ्टी पर कैसी होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति? इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा है कि निफ्टी के लिए आज की पहली रेंज 19,339-19,421 के स्तर पर है जबकि निफ्टी के लिए आज की बड़ी रेंज 19,280-19,520 पर है। 40-50 अंक नीचे खुले तो निफ्टी खरीदें। 19,325-19,350 का भाव मिले तो निफ्टी को और जोड़ें। सभी लॉन्ग सौदों में अब 19,234 का SL रखें। सभी पोजीशनल लॉन्ग सौदों का SL 19,234 पर लाएं। डे ट्रेडर्स 19,434-19,450 पर मुनाफावसूली करें। अगर 19,451 टिका तो 19,450 कॉल खरीदें। 19,234 जबतक है तबतक शॉर्ट का नहीं सोचें।
निफ्टी बैंक पर आज की रणनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी बैंक के लिए आज की पहली रेंज 45,000-45,418 पर है जबकि बड़ी रेंज 44,900-45,550 पर है। 100-150 अंक नीचे खुले तो निफ्टी बैंक खरीदें। 44,800-45,000 का भाव मिले तो निफ्टी बैंक को और जोड़ें। सभी लॉन्ग सौदों में अब 44,500 का SL रखें। जबकि सभी पोजीशनल लॉन्ग सौदों का SL 44,500 पर लाएं। डे ट्रेडर्स 45,418-45,655 पर मुनाफावसूली करें। 44,500 जबतक है तबतक शॉर्ट का नहीं सोचें।
काफी मजबूत बाजार है, हर गिरावट में खरीदारी आ रही है। कल HDFC बैंक में 3% की गिरावट के बावजूद निफ्टी बैंक सिर्फ 150 अंक फिसला है। मिडकैप इंडेक्स ने कल फिर नया शिखर छुआ। FIIs का जोश कायम है । FIIs ने कल 1600 करोड़ रुपये की नई खरीदारी की है। पिछले कुछ दिनों से बाजार में सेक्टर्स बदल रहे हैं। वीकली एक्सपायरी आज,ऑप्शन राइटर्स की चाल को देखना होगा। 19500 कॉल और 19,300 पुट में सबसे ज्यादा OI है। अगर आज 19,451 निकला तो बहुत जल्द 19,500 पहुंचेगा।
ICICI बैंक में कल 600 Cr की डिलिवरी उठी। 1 महीने के कंसोलिडेशन के बाद ICICI बैंक ने कल नया शिखर छुआ। HDFC बैंक को पकड़ने के लिए ICICI बैंक को 3% और चलना होगा। SBI में कल `350 Cr की डिलिवरी उठी। 52 हफ्ते की ऊंचाई से SBI अभी 6% दूर है। HDFC बैंक अब भी मजबूत है इसमें 1650 तक खरीदारी दिखेगी। इंफोसिस 1440 (200 DMA) को टेस्ट करने के संकेत दिखाए है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।