Buzzing Stocks : RBI के एक फैसले ने दिया बूस्टर डोज, पाइन लैब्स और CAMS के शेयर 4.5% तक भागे

Buzzing Stocks :RBI ने कहा है कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के रेगुलेशन के तहत आने वाली डिपॉजिटरी को यह सुविधा दी जा रही है कि वे नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी अकाउंट एग्रीगेटर्स के ज़रिए अपने कंसोलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट में बैंक डिपॉजिट अकाउंट से जुड़ी जानकारी शामिल कर सकें

अपडेटेड Oct 07, 2026 पर 12:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Buzzing Stocks : आरबीआई के इस एलान के बाद Pine Labs और CAMS के शेयरों में तेज बढ़त हुई है। Pine Labs के शेयरों में 4.5% और CAMS के शेयरों में 1% से ज़्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है

Buzzing Stocks : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 7 अक्टूबर को ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने के मकसद से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी अकाउंट एग्रीगेटर्स के बीच इंटरऑपरेबिलिटी लागू करने की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसके इस कदम से ग्राहक अपनी पसंद के किसी भी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी अकाउंट एग्रीगेटर के ज़रिए अलग-अलग फाइनेंशियल जानकारी देने वालों के साथ अपनी फाइनेंशियल जानकारी एक्सेस और शेयर कर सकेंगे।

RBI ने यह भी कहा है कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के रेगुलेशन के तहत आने वाली डिपॉजिटरी को यह सुविधा दी जा रही है कि वे नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी अकाउंट एग्रीगेटर्स के ज़रिए अपने कंसोलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट में बैंक डिपॉजिट अकाउंट से जुड़ी जानकारी शामिल कर सकें।

RBI ने इस डेवलपमेंट और रेगुलेटरी पॉलिसी पर अपने बयान में कहा कि इससे डीमैट (डीमटेरियलाइज़्ड) अकाउंट होल्डर्स अपने डीमैट अकाउंट होल्डिंग्स और बैंक डिपॉजिट अकाउंट्स से जुड़ी जानकारी CAS (कंसोलिडेटेड अकाउंट स्टेटमेंट) में एक ही जगह पर देख सकेंगे। कस्टमर,जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिनके पास डीमैट खाते नहीं हैं,अपनी वित्तीय जानकारी का एक साथ ब्योरा (कंसोलिडेटेड व्यू) प्राप्त कर सकते हैं और इसे नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी अकाउंट एग्रीगेटर्स के जरिए साझा भी कर सकते हैं। उम्मीद है कि इन दोनों उपायों को 31 दिसंबर तक लागू कर दिया जाएगा।


आरबीआई के इस एलान के बाद Pine Labs और CAMS के शेयरों में तेज बढ़त हुई है। Pine Labs के शेयरों में 4.5% और CAMS के शेयरों में 1% से ज़्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

NBFC अकाउंट एग्रीगेटर्स (NBFC-AAs) के बीच इंटरऑपरेबिलिटी का मतलब है कि किसी भी लाइसेंस्ड अकाउंट एग्रीगेटर ऐप (जैसे Finvu, OneMoney, CAMS Finserv) पर रजिस्टर्ड कस्टमर, नेटवर्क पर मौजूद किसी भी रेगुलेटेड कंपनी के साथ आसानी से अपना फाइनेंशियल डेटा शेयर कर सकता है। इसमें लेंडर, बैंक या वेल्थ मैनेजर के सभी AA ऐप शामिल हैं। इसका मतलब है कि अकाउंट एग्रीगेटर सिस्टम बड़ा और स्मूद हो जाएगा और ज़्यादा डेटा उपलब्ध होगा।

इन शेयरों की चाल पर एक नजर

पाइन लैब्स के शेयर 12 बजे के आसपास 11.00 रुपए यानी 6.37 फीसदी की बढ़त के साथ 184 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। आज का इसका दिन का हाई 184.70 रुपए है। वहीं, इसका 52 वीक हाई 284 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 25,119,098 शेयर और मार्केट कैप 21,170 करोड़ रुपए है। यह शेयर 1 हफ्ते में 7.28% और 1 महीने में 12.04% भागा है। इस साल अब तक इसमें 23.00% की कमजोरी देखने को मिली है।

CAMS के शेयर 3.55 रुपए यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 697 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। आज का इसका दिन का हाई 706 रुपए है। वहीं, इसका 52 वीक हाई 844 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 711,276 शेयर और मार्केट कैप 17,331 करोड़ रुपए है। यह शेयर 1 हफ्ते में करीब 4% भागा है। वहीं, 1 महीने में 5.30 % टूटा है। इस साल अब तक इसमें 5.86% की कमजोरी देखने को मिली है।

 

RBI Repo Rate Hike : आरबीआई गवर्नर ने कहा, ब्याज दरों में आगे भी कटौती की संभावना नहीं, इसमें अभी और बढ़ोतरी की संभावना

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।