Buzzing Stocks Today: नैटको फार्मा, RVNL, बीएचईएल, डीसीएक्स सिस्टम और अन्य स्टॉक पर रखें फोकस

Buzzing Stocks Today: BHEL को NTPC से बड़ा ऑर्ड़र मिला है। कंपनी NTPC के लिए 2 थर्मल पावर यूनिट लगाएगी । छत्तीसगढ़ के लारा में 800 MW के 2 यूनिट लगाएगी । 52 महीने में प्रोजेक्ट पूरा करना होगा

अपडेटेड Aug 31, 2023 पर 10:02 AM
खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं।

    खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल

    RVNL: महाराष्ट्र रेल कॉरपोरेशन की एक प्रोजेक्ट लिए 256.2 करोड़ रुपए के साथ सबसे कम बोली लगाने वाले कंपनी है।


    Natco Pharma: कंपनी ने अमेरिका की डेलावेयर स्थित ISCA में 20 लाख डॉलर का निवेश किया है। पेस्ट के बायोकंट्रोल के लिए कंपनी ने ये रणनीतिक निवेश किया है। ISCA कृषि क्षेत्र के लिए पेस्ट कंट्रोल का कारोबार करती है।

    DCX systems : DCX सिस्टम ने ELTA के साथ ज्वाइंट वेंचर किया है। ELTA इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्री की सब्सिडियरी है। डिफेंस, एयरोस्पेस, कमर्शियल मार्केट में ELTA का कारोबार करता है। रडार, रेलवे के ऑप्टिक टेक्नोलॉजी के लिए करार किया है।

    Ajanta Pharma: Topiramate दवा के लिए अमेरिका US FDA से फाइनल मंजूरी मिल गई है। ये दवा कैप्सूल के फॉर्म में होगी।

    फोकस में डिक्सन, ITI, नेटवेब

    IT हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग PLI स्कीम को बड़ा बूस्टर मिला। IT हार्डवेयर PLI स्कीम में 32 कंपनियों ने आवेदन किए है। Dixon, Netweb, ITI, HP, Dell ने आवेदन किए है। कुल 17,000 करोड़ की IT हार्डवेयर PLI स्कीम है। स्कीम के लिए कुल 22880 करोड़ के आवेदन आए है। स्कीम के तहत कंपनियों को 4-7% का इंसेंटिव मिलेगा। लैपटॉप, टैब, कंप्यूटर इंपोर्ट के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। 1 नवंबर से IT हार्डवेयर के इंपोर्ट के लिए लाइसेंस जरूरी है। मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 8-12 महीने का वक्त लगेगा।

    BHEL: BHEL को NTPC से बड़ा ऑर्ड़र मिला है। कंपनी NTPC के लिए 2 थर्मल पावर यूनिट लगाएगी । छत्तीसगढ़ के लारा में 800 MW के 2 यूनिट लगाएगी । 52 महीने में प्रोजेक्ट पूरा करना होगा।

    DreamFolks Services: कंपनी ने Visa सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के साथ करार किया है। प्रीमियम लाउंज, डोरस्टेप वीजा सर्विस के लिए करार किया है।

    NAZARA TECHNOLOGIES: 04 सितंबर को बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार संभव है।

    Fortis Healthcare: हरियाणा के मानेसर स्थित Medeor Hospital को 225 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करेगी.

    फोकस में DishTV, Zee Learn

    सुभाष चंद्रा ने JC Flower ARC से समझौता किया है। सूत्रों के मुताबिक 6,500 Cr के लोन पर सेटलमेंट किया है। 1500 पर हुआ सेटलमेंट, ARC 75% का हेयरकट लेगी। सूत्रों के मुताबिक एस्सेल ग्रुप 7 महीने में 1500 करोड़ रुपये चुकाएगा। 1500 करोड़ में से 15% रकम 1 महीने में चुकानी होगी। बची 85% रकम का 6 महीने में भुगतान करेगी। सुभाष चंद्रा को तीन प्रॉपर्टी का मालिकाना हक वापस मिल सकता है। भुगतान के अनुपात में कंपनियों के शेयर वापस मिल सकते हैं। पूरी पेमेंट होने तक डिश टीवी में 25% हिस्सेदारी वापस नहीं होगी।

    Stock Market LIVE Updates: वौलेटिलिटी के बीच बाजार में बढ़त, Adani Enterprises, Adani Ports टॉप लूजर

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।