Campus Activewear IPO listing today: लाइफस्टाइल शू ब्रांड कैंपस एक्टिववीयर (Campus Activewear) के शेयरों की लिस्टिंग आज BSE और NSE पर मजबूत रही। कंपनी के शेयर 23.29% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं। BSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 355 रुपए पर हुई है। जबकि इसका इश्यू प्राइस 292 रुपए है। वहीं NSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग 360 रुपए पर हुई है।
कितना सब्सक्राइब हुआ था इश्यू ?
Campus Activewear का इश्यू 51.75 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी का इश्यू 26 अप्रैल को खुला और 28 अप्रैल को बंद हुआ था। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने लिए रिजर्व हिस्से में 152 गुना बोली लगाई थी। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से 22.25 गुना भरा है। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 7.68 गुना बुक हुआ जबकि कर्मचारियों के हिस्से में 2.11 गुना बोली लगी है।
देश की बड़ी फुटवीयर कंपनी ने 1400 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था। लिहाजा इश्यू से जुटाया गया फंड कंपनी के पास नहीं आएगा।