Top 4 Intraday Stocks: तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी करीब 50 प्वाइंट फिसलकर 23250 के करीब पहुंच गया। इन्फोसिस और बैंकों ने बाजार में सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बैंक निफ्टी करीब 600 प्वाइंट फिसला। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने कैन फिन होम्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए एसआरएफ पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने सिरमा एसजीएस लिमिटेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Can Fin Homes
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Can Fin Homes के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 670 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 19.80 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 32-35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 12 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने ICICI Lombard में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ICICI Lombard में 1949 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1990-2000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1920 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः SRF
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने केमिकल सेक्टर से SRF पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि SRF में 2613 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2730 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2540 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Syrma SGS Limited
SBI Securities के सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Syrma SGS Limited का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Syrma SGS Limited के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 550 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 650 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)