Stock To Invest: हाउसिंग फाइनेंस का ये स्टॉक दिखा रहा अच्छा रिवर्सल, आगे इन स्टॉक्स में भी दिखेगी तेजी

अनुज सिंघल भारती एयरटेल के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि कंपनी गुजरात में 7 महीने में 1700 टावर लगाएगी। कंपनी हर रोज 8 नए टावर लगा रही है

अपडेटेड Sep 24, 2024 पर 9:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने पंजाब नेशनल बैंक पर बियरिश नजरिया रखा है।

23 सितंबर को भारतीय इक्विटी सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए और निफ्टी 25,900 से ऊपर जाता दिखा। इस बीच भारतीय बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज के अनुज सिंघल ने भारतीय बाजार पर आज के लिए रणनीति बताते हुए कहाअगले 3-6 महीने, लार्जकैप शेयरों के साथ ही रहें। बड़ी तेजी के चलते कई अच्छी क्वालिटी के शेयर भी ASM में जा रहे हैं। इन स्तरों पर क्विलिटी के साथ बने रहना सबसे अच्छी रणनीति होगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर बाजार अचानक से गिरा तो बड़ी गिरावट मिडकैप, स्मॉलकैप में होगी। लार्जकैप अगर गिरे भी तो इनमें बाउंसबैक बहुत तेजी से होगा। Penny शेयर और घाटे वाली कंपनियों में पैसा लगाने से बचें।

ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

IGL (GREEN)


अनुज ने कहा कि शेयर में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। 20 और 50 DMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दो दिन से 62% का औसत डिलिवरी वॉल्यूम है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

CAN FIN HOMES (GREEN)

अनुज सिंघल का कहना है कि कल का प्राइस एक्शन अच्छा है। ये शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। करीब 7 साल के राइजिंग चैनल की ओर बढ़ा है। पिछले 5 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी हुई है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।

फोकस में भारती एयरटेल (GREEN)

अनुज सिंघल भारती एयरटेल के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि कंपनी गुजरात में 7 महीने में 1700 टावर लगाएगी। कंपनी हर रोज 8 नए टावर लगा रही है। 7000 गांवों के 50 लाख लोगों तक पहुंचने का टार्गेट है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर देखने को मिल सकता है।

फोकस में PNB (RED)

अनुज सिंघल ने पंजाब नेशनल बैंक पर बियरिश नजरिया रखा है। उनका कहना है कि बैंक ने `5000 करोड़ रुपये तक का QIP लॉन्च किया है। QIP के बाद 4.38% इक्विटी डाइल्यूट होगी। QIP का इंडिकेटिव प्राइस 103.75 रुपये प्रति शेयर होगा। मौजूदा भाव से करीब 7% डिस्काउंट पर फ्लोर प्राइस है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।