Get App

एक साल में 1 लाख तक पहुंच जाएगा सेंसेक्स? मॉर्गन स्टैनली ने दिए बड़े संकेत, जानें पूरा मामला

मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर एक नई रिपोर्ट निकाली है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि शेयर बाजार में सितंबर के ऑल टाइम हाई से काफी गिरावट आ चुकी है और अब यह गिरावट भारत के लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्टोरी में निवेश का एक शानदार मौका मुहैया करा रही है। इसके साथ ही मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि उसके बुल केस में सेंसेक्स अगले साल जून 2026 तक 1,00,000 अंक के जादुई आंकड़े को भी छू सकता है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड May 21, 2025 पर 6:24 PM
एक साल में 1 लाख तक पहुंच जाएगा सेंसेक्स? मॉर्गन स्टैनली ने दिए बड़े संकेत, जानें पूरा मामला
मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने कहा कि सेंसेक्स अपने बेस केस में जून 2026 तक 89,000 के स्तर तक जा सकता है

जानी-मानी इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर एक नई रिपोर्ट निकाली है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि शेयर बाजार में सितंबर के ऑल टाइम हाई से काफी गिरावट आ चुकी है और अब यह गिरावट भारत के लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्टोरी में निवेश का एक शानदार मौका मुहैया करा रही है। इसके साथ ही मॉर्गन स्टैनली ने सेंसेक्स के लिए अपने टारगेट में भी बदलाव किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि उसके बुल केस में सेंसेक्स अगले साल जून 2026 तक 1,00,000 अंक के जादुई आंकड़े को भी छू सकता है।

मॉर्गन स्टैनली ने अपनी रिपोर्ट में सेंसेक्स को लेकर तीन अलग-अलग परिस्थितियों निकाली हैं। बेस केस, बुल केस और बियर केस। मॉर्गन स्टैनली ने इन तीनों केस में सेंसेक्स को अलग-अलग वजहों से अलग-टारगेट दिए हैं।

Sensex का Base Case (संभावना: 50%)

सबसे पहले बेस केस की बात करते हैं, जिसके होने की संभावना ब्रोकरेज ने 50 फीसदी जताई है। मॉर्गन स्टैनली के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट्स रिद्धम देसाई और नयंत पारिख के मुताबिक, सेंसेक्स अपने बेस केस में जून 2026 तक 89,000 अंक के स्तर तक जा सकता है, जो अभी मौजूदा स्तर से करीब 8% की बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज ने इस अनुमान के पीछे कई मजबूत कारण बताए हैं, जैसे भारत की इकोनॉमी में मजबूती, निवेश के माहौल में स्थिरता और ब्याज दरों में गिरावट।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें