Capillary Technologies India आईपीओ के जरिए जुटाएगी 850 करोड़ रुपये, फाइल किए ड्राफ्ट पेपर

कंपनी आईपीओ के जरिये 850 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसमें 200 करोड़ रुपये के नए इश्यू और प्रमोटर का 650 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है

अपडेटेड Dec 26, 2021 पर 2:07 PM
आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड क्लाउड नेटिव एसएएएस प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराती है कैपिलरी टेक्नोलॉजिस इंडिया

Capillary Technologies India : एक आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड क्लाउड नेटिव सॉफ्टवेयर-एस-ए-सॉल्यूशन (एसएएएस) प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन प्रोवाइडर कैपिलरी टेक्नोलॉजिस इंडिया ने एक पब्लिक इश्यू लॉन्च करने के लिए मार्केट रेग्युलेटर सेबी (Sebi) के पास शुरुआती पेपर फाइल किए हैं।

कंपनी अपने आईपीओ के जरिये 850 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जिसमें 200 करोड़ रुपये के नए इश्यू और प्रमोटर कैपिलरी टेक्नोलॉजिस इंटरनेशनल प्रा. लि. (सीटीआईपीएल) का 650 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है। सीटीआईपीएल के पास कंपनी की 98.06 फीसदी हिस्सेदारी है।

आईपीओ से पहले जुटाएगी 40 करोड़ रुपये

कैपिलरी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा करने से पहले प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 40 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया में दी गई फाइलिंग के मुताबिक, यदि प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पूरा हो जाता है तो नए इश्यू साइज में प्री-आईपीओ प्लेसमेंट जितनी धनराशि की कमी हो जाएगी।


Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में शामिल इस हेल्थकेयर स्टॉक पर बुलिश हुए एक्सपर्ट, दे रहे खरीदने की सलाह

इन कामों पर पूंजी का करेगी इस्तेमाल

इश्यू से मिली धनराशि को डेट के भुगतान, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी अपग्रेड और अन्य ग्रोथ इनीशिएटिव के अलावा स्ट्रैटजिक इनवेस्टमेंट व अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

कैपिलरी को वित्त वर्ष 21 में 114.9 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 16.94 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था और जून, 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी को 33.16 करोड़ रुपये का रेवेन्यू व 2.53 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

कंपनी का 39 फीसदी मार्केट शेयर है

कंपनी इंटेलिजेंस बेस्ड क्लाउड नेटिव सॉफ्टवेयर-एस-ए-सॉल्यूशन (एसएएएस) प्रोडक्ट्स और ऑटोमेटेड लॉयल्टी मैनेजमेंट और कस्टमर डाटा प्लेटफॉर्म्स (सीडीपी) जैसे सॉल्यूशन की पेशकश करती है।

कैपिलरी ने दावा किया कि वे 2020 में अपने कारोबार वाले क्षेत्रों में लॉयल्टी मैनेजमेंट क्षमताओं में 39 फीसदी मार्केट शेयर के साथ एशिया-पैसिफिक रीजन में मार्केट लीडर है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) को इश्यू के लिए लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।