घरेलू स्टॉक मार्केट में बिकवाली के माहौल में आज कैपिटल गुड्स स्टॉक्स और भेल (BHEL), एबीबी इंडिया (ABB India), सीजी पावर (CG Power) के शेयर 3-5% तक टूट गए। इनके शेयरों में यह गिरावट पिछले हफ्ते से चली आ रही है जोकि एक रिपोर्ट के चलते आई। इस रिपोर्ट में दावा किया है कि सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स में चाइनीज कंपनियों को बोली लगाने की मंजूरी मिल सकती है। हालांकि अभी तक इस मामले में सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी हुआ है। भेल के शेयर फिलहाल 3.8% की गिरावट के साथ ₹264, हिताची एनर्जी इंडिया के शेयर 2.9% की फिसलन के साथ ₹17,363, सीजी पावर के शेयर 1.3% टूटकर ₹587 और एबीबी इंडिया 1.8% की गिरावट के साथ ₹5,000 पर हैं। घरेलू स्टॉक मार्केट में आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के खिलाफ जांच शुरू होने, अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों के चलते बिकवाली का माहौल है।
