Get App

Angel One बना Nifty 500 का टॉप गेनर, इन स्टॉक्स में भी Q3 रिजल्ट की खुमारी में आई 8% तक की तेजी

Capital Market Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट की उठा-पटक के बीच एंजेल वन (Angel One), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी(ICICI Prudential AMC), एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) और 360 वन डब्ल्यूएएम (360 ONE WAM) के शेयर रॉकेट बन गए। इन शेयरों में यह तेजी इनके दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे पर आई। जानिए इनके लिए दिसंबर तिमाही कैसी रही?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 11:44 AM
Angel One बना Nifty 500 का टॉप गेनर, इन स्टॉक्स में भी Q3 रिजल्ट की खुमारी में आई 8% तक की तेजी
Capital Market Stocks: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन (Angel One) के शेयरों ने इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तगड़ा धमाल मचाया। 8% से अधिक के उछाल के साथ यह निफ्टी 500 इंडेक्स का टॉप गेनर बन गया।

Capital Market Stocks: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन (Angel One) के शेयरों ने इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तगड़ा धमाल मचाया। 8% से अधिक के उछाल के साथ यह निफ्टी 500 इंडेक्स का टॉप गेनर बन गया। सिर्फ एंजेल वन ही नहीं बल्कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी(ICICI Prudential AMC), एचजीएफसी एएमसी (HDFC AMC) और 360 वन डब्ल्यूएएम (360 ONE WAM) के शेयरों की भी चमक आज काफी बढ़ी है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी ये काफी मजबूत स्थिति में है।

फिलहाल एंजेल वन के शेयर 7.81% की बढ़त के साथ ₹2722.55 पर हैं जबकि इंट्रा-डे में यह 8.18% उछलकर ₹2731.90 तक पहुंच गया था। वहीं 360 ONE WAM के शेयर अभी 5.12% की बढ़त के साथ ₹1211.00, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी 8.19% के उछाल के साथ ₹2959.70 और एचडीएफसी एएमसी भी 3.55% की बढ़त के साथ ₹2645.40 पर है। इंट्रा-डे में 360 ONE WAM का शेयर 7.26% उछलकर ₹1235.65, ICICI प्रू एएमसी 8.64% की बढ़त के साथ ₹2971.95, एचडीएफसी एएमसी भी 5.53% के उछाल के साथ ₹2695.75 पर पहुंच गया था।

Angel One

दिसंबर 2025 तिमाही में एंजेल वन का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 11% बढ़ गया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 27% उछलकर ₹269 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी का क्लाइंट फंडिंग बुक भी 11% बढ़कर ₹5,900 करोड़ पर पहुंच गया तो एवरेज डेली ट्रांजैक्शंस भी 10.6% बढ़ गया। कंपनी ने इक्विटी और एफएंडओ सेगमेंट में मार्केट शेयर को भी बनाए रखा है। नतीजे के साथ-साथ कंपनी के बोर्ड ने हर शेयर पर ₹23 के अंतरिम डिविडेंड और ₹10 की फेस वैल्यू वाले एक शेयर को ₹1 की फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में तोड़ने की मंजूरी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें