नवरात्रि में कार बाजार को मिली रफ्तार, अक्टूबर के पहले सप्ताह में बिक्री तेज

अक्टूबर के पहले हफ्ते में कार शोरूम में ग्राहकों की संख्या में तीन गुना वृद्धि देखी गई है। असल बिक्री भी करीब 30 फीसदी तक बढ़ी है। मध्य भारत, राजस्थान, दिल्ली जैसे क्षेत्रों में कारों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में बिक्री में ग्रोथ अभी भी बाकी है

अपडेटेड Oct 11, 2024 पर 7:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अभी भी करीब 80,000 करोड़ रुपये की इन्वेंटरी पड़ी है, जो लगभग 80 दिनों की है। त्योहारों के मौसम में, कार कंपनियों की साल भर की बिक्री का लगभग 30-40 फीसदी हिस्सा आता है

नवरात्रि आते ही तीन महीने से सुस्त पड़े ऑटो सेक्टर में नई जान आ गई है। इस साल गणपति उत्सव में भी बिक्री कुछ खास नहीं रही लेकिन नवरात्रों में गाड़ियों की अच्छी बिक्री हो रही है। रेम्या ने नवरात्रि में अपनी नई Honda City कार की डिलेवरी ली है। चुनाव तो उन्होंने काफी पहले कर लिया था मगर श्राद्ध के खत्म होने और  नवरात्रि के शुरू होने का इंतजार कर रही थीं। अब पूरे परिवार के साथ इस कार की डिलेवरी लेने आई हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बात करते हुए रेम्या ने कहा कि हम नवरात्र का इंतजार कर रहे थे। अच्छे discount हैं। सही समय भी है। रेम्या की तरह बड़ी संख्या में लोग इस समय गाड़ी खरीदते हैं।

अक्टूबर के पहले हफ्ते में कार शोरूम में ग्राहकों की संख्या में तीन गुना वृद्धि देखी गई है। असल बिक्री भी करीब 30 फीसदी तक बढ़ी है। मध्य भारत, राजस्थान, दिल्ली जैसे क्षेत्रों में कारों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में बिक्री में ग्रोथ अभी भी बाकी है। ग्रामीण इलाकों में कहीं अनियमित बारिश से दिक्कत हुए तो कहीं अभी फसल की बिक्री बाकी है।

Gainers & Losers: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल


हालांकि अभी भी करीब 80,000 करोड़ रुपये की इन्वेंटरी पड़ी है, जो लगभग 80 दिनों की है। त्योहारों के मौसम में, कार कंपनियों की साल भर की बिक्री का लगभग 30-40 फीसदी हिस्सा आता है। यही कारण है कि इस साल इंडस्ट्री ऑफर और डिस्काउंट से अपना इनवेटरी बैकलॉग क्लीयर करना चाहती है।

गौरतलब है कि हिंदू मान्यता के अनुसार नवरात्र नए कार्यों के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में लोगों ने सितंबर माह से ही वाहनों की बुकिंग करानी शुरू कर दी थी। वहीं, नवरात्र ही नहीं इस बार धनतेरस, दिवाली समेत पूरे त्योहारी सीजन में खासा कारोबार होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार लग्जरी वाहनों की बुकिंग भी खासी संख्या है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।