Get App

Gainers & Losers: सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग, 24 अक्टूबर को इन शेयरों में रहा एक्शन

CARE Ratings का शेयर में 20 फीसदी की अपरसर्किट हिट किया है। FY25 की सितंबर तिमाही में केयर रेटिंग्स का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 46.88 करोड़ रुपये हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 5:10 PM
Gainers & Losers: सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग, 24 अक्टूबर को इन शेयरों में रहा एक्शन
आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers:  निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला और अंत में सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा जबकि बैंकिंग, PSE, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। FMCG, रियल्टी, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 16.82 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 80,065.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.10 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 24,399.40 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

CARE Ratings (Rs 1,407, +20%) | आज शेयर में 20 फीसदी की अपरसर्किट हिट किया है। FY25 की सितंबर तिमाही में केयर रेटिंग्स का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 46.88 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 22 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी देखी गई और यह 117.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Tata Communications (Rs 1,790.65, +0.65%) |आज इस शेयर बढ़त लेकर बंद हुआ। NVIDIA के साथ एक साझेदारी के ऐलान के बाद आई। इस साझेदारी के तहत टाटा कम्युनिकेशंस ने NVIDIA-एक्सेलेरेटेड कंप्यूटिंग के साथ अपने नए AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लॉन्च किया। इसके तहत, टाटा कम्युनिकेशंस अपने AI क्लाउड ऑफरिंग्स में NVIDIA NIM माइक्रोसर्विसेज, NVIDIA ओमनीवर्स और NVIDIA आइजैक प्लेटफार्म जैसी आधुनिक NVIDIA सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस को इंटीग्रेट करेगी।

Piramal Pharma (Rs 252.7, +16.1%) | आज यह शेयर 18 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2024 छमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 350 प्रतिशत बढ़कर 22.59 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2241.75 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें