Get App

CARE Ratings के शेयरों में 20% का अपर सर्किट, Q2 नतीजों के बाद जमकर हो रही खरीदारी

FY25 की सितंबर तिमाही में CARE Ratings का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 46.88 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 22 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी देखी गई और यह 117.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 4:11 PM
CARE Ratings के शेयरों में 20% का अपर सर्किट, Q2 नतीजों के बाद जमकर हो रही खरीदारी
CARE Ratings Share: केयर रेटिंग्स के शेयरों में आज 24 अक्टूबर को 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया।

CARE Ratings Share: केयर रेटिंग्स के शेयरों में आज 24 अक्टूबर को 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1409.15 रुपये के भाव पर लॉक हो गया है, जो कि इसका 52-वीक हाई है। दरअसल, कंपनी ने FY25 की सितंबर तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। यह वजह है कि आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4,213.46 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 836 रुपये है।

कैसे रहे CARE Ratings के तिमाही नतीजे?

FY25 की सितंबर तिमाही में केयर रेटिंग्स का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 46.88 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 22 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी देखी गई और यह 117.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। केयर रेटिंग्स के बोर्ड ने Q2FY25 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिससे सेंटीमेंट को और बढ़ावा मिला।

सितंबर तिमाही में केयर रेटिंग्स ने शानदार आंकड़े पेश किए, जिसमें EBITDA 33 फीसदी बढ़कर 55.72 करोड़ रुपये हो गया और EBITDA मार्जिन 47 फीसदी रहा, जो इसके बिजनेस सेगमेंट्स में एफिशिएंट मैनेजमेंट और मजबूत परफॉर्मेंस को दिखाता है। कंपनी ने अपनी ग्रोथ का श्रेय अपने कोर रेटिंग बिजनेस और नए नॉन-रेटिंग वर्टिकल दोनों को दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें