Cartrade Tech Shares: कारट्रेड टेक के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। यह दबाव ऐसे समय में आया है, जब कंपनी ने दिसंबर 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किए और खास बात ये है कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू और प्रॉफिट तेजी से बढ़ा है। सिर्फ यही नहीं, ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा और मार्जिन तो रॉकेट की स्पीड से बढ़ा। इसके बावजूद तिमाही आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ की सुस्त रफ्तार ने शेयरों पर दबाव बना दिया और निवेशक धड़ाधड़ बिकवाली करने लगे। यह दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए और अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 4.02% की गिरावट के साथ ₹2440.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 10.71% टूटकर ₹2270.00 तक आ गया था।
