Get App

Castrol India के शेयर 5% उछले, अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म ने 26% स्टेक खरीदने के लिए लाया ओपन ऑफर

Castrol India shares: कैस्ट्रॉल इंडिया के शेयरों में शुक्रवार 26 दिसंबर को करीब 5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। यह उछाल इस खबर के बाद आई कि कंपनी की प्रमोटर BP ने अपनी 65 प्रतिशत हिस्सेदारी को अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म स्टोनपीक, मोशन जेवीको और CPP इनवेस्टमेंट बोर्ड को बेचने को लिए एक समझौता किया है।

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 11:20 AM
Castrol India के शेयर 5% उछले, अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म ने 26% स्टेक  खरीदने के लिए लाया ओपन ऑफर
Castrol India shares: साल 2025 में अब तक यह स्टॉक करीब 4 फीसदी नीचे है

Castrol India shares: कैस्ट्रॉल इंडिया के शेयरों में शुक्रवार 26 दिसंबर को करीब 5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। यह उछाल इस खबर के बाद आई कि कंपनी की प्रमोटर BP ने अपनी 65 प्रतिशत हिस्सेदारी को अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म स्टोनपीक, मोशन जेवीको और CPP इनवेस्टमेंट बोर्ड को बेचने को लिए एक समझौता किया है। इस हिस्सेदारी बिक्री के बाद मोशन JVCo, स्टोनपीक और CPP इनवेस्टमेंट बोर्ड ने कैस्ट्रॉल इंडिया की अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर लाने का ऐलान किया है।

कैस्ट्रॉल इंडिया के शेयर शुक्रवार सुबह कारोबार के दौरान 198.13 रुपये तक पहुंच गए, जो इसके शेयर में लगातार दूसरे दिन तेजी को दिखाता है।

कैस्ट्रॉल इंडिया का ओपन ऑफर

कैस्ट्रॉल इंडिया ने 24 दिसंबर को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि मोशन JVCo, स्टोनपीक मोशन होल्डको, स्टोनपीक इंफ्रास्ट्रक्चर फंड V केमैन (AIV I) LP, स्टोनपीक इंफ्रास्ट्रक्चर फंड V (लक्स) (AIV I) SCSp और CPP इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग के साथ मिलकर कंपनी के 25.72 करोड़ शेयर खरीदने के लिए ओपन ऑफर दे रहे हैं। यह कंपनी की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें