CDSL Q2 Results: 24% बढ़कर ₹174 करोड़ हुआ मुनाफा, डीमैट खातों की संख्या में 17% उछाल से तगड़ा प्रॉफिट
CDSL Q2 Results: देश की दिग्गज मार्केट डिपॉजिटरी CDSL ने Q2 FY27 के शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 24% बढ़कर ₹174 करोड़ पर पहुंच गया है, जबकि रेवेन्यू में 23.7% की तेजी दर्ज की गई है। 75 लाख नए डीमैट खाते खुलने के साथ कंपनी का AUC ₹89 लाख करोड़ पार कर गया है
30 अक्टूबर के सत्र में NSE पर CDSL के शेयर 1.48% की गिरावट के साथ ₹1,263 के भाव पर बंद हुए
CDSL Q2 FY27 Results: देश की प्रमुख मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर संस्थान सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) ने FY27 Q2 के नतीजे जारी कर दिए हैं। रोबस्ट ऑपरेटिंग मार्जिन और नए निवेशकों के लगातार हो रहे रजिस्ट्रेशन के दम पर Q2 में कंपनी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। रिटेल निवेशकों की बढ़ती भागीदारी और एसेट्स अंडर कस्टडी में विस्तार ने कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ को नई रफ्तार दी है।
आपको बता दें कि, तिमाही नतीजों की घोषणा के पहले, 30 अक्टूबर के सत्र में NSE पर CDSL के शेयर 1.48% की गिरावट के साथ ₹1,263 के भाव पर बंद हुए थे।
CDSL का Q2 FY27 में फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
सितंबर तिमाही में CDSL का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) आधार पर 24% बढ़कर ₹173.9 करोड़ हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह ₹140.2 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 23.7% बढ़कर ₹395 करोड़ रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹319 करोड़ था।
EBITDA ₹229 करोड़ दर्ज किया गया। वहीं EBITDA मार्जिन में भी सुधार देखा गया और यह पिछले साल के 56% से बढ़कर 58% पर पहुंच गया।
नतीजों पर टिप्पणी करते हुए सीडीएसएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहल वोरा ने कहा, 'वैश्विक व्यापक आर्थिक उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत के प्रतिभूति बाजार में भागीदारी लचीली बनी हुई है। Q2 के अंत तक CDSL का डिमैट अकाउंट बेस सालाना आधार पर लगभग 17% बढ़ा है।'
डीमैट अकाउंट्स और एसेट्स अंडर कस्टडी
कंपनी के अनुसार, दूसरी तिमाही के दौरान CDSL के साथ लगभग 75 लाख नए डीमैट खाते खोले गए। कंपनी का एसेट्स अंडर कस्टडी (AUC) ₹89 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। Q2 के अंत तक सीडीएसएल का कुल डीमैट अकाउंट बेस सालाना आधार पर 17% की रफ्तार से बढ़ा है।
रणनीतिक निवेश के साथ की नई पार्टनरशिप
डिजिटल कॉमर्स और टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए CDSL ने तिमाही के दौरान कई रणनीतिक कदम उठाए हैं। आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और अन्य क्षेत्रों को समर्थन देने के उद्देश्य से कंपनी ने इंडिया इंटरनेशनल बुलियन होल्डिंग आईएफएससी लिमिटेड (IIBHL) में अतिरिक्त निवेश किया है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के DPIIT की पहल 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स' (ONDC) में रणनीतिक निवेश किया गया है। CDSL की सहायक कंपनी सेन्ट्रिको इंश्योरेंस रिपोजिटरी लिमिटेड ने हेल्थ-टेक क्षेत्र में काम करने वाली 'शॉवेलटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' के साथ सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पार्टनरशिप समझौता किया है।
निवेशक जागरूकता को लेकर चला रही व्यापक अभियान
CDSL के इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड (IPF) ने इस तिमाही के दौरान कई व्यापक अभियान चलाए:
अमर चित्र कथा के साथ फिल्म: 'द गार्डन ऑफ प्रॉस्पेरिटी' कॉमिक पर आधारित 12 भाषाओं में बहुभाषी निवेशक शिक्षा फिल्म लॉन्च की गई।
स्कूलों में डिस्ट्रीब्यूशन: 'युवा अनस्टॉपेबल' के सहयोग से 60 स्कूलों के लगभग 21,000 छात्रों के बीच निवेशक शिक्षा कॉमिक्स बांटी गईं।
यूट्यूब सीरीज और प्रोग्राम्स: यूट्यूब पर 'इन्वेस्ट विद्या' सीरीज लॉन्च की गई। इसके अलावा, तिमाही के दौरान पूरे देश में 700 से अधिक निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।