सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (सीडीएसएल) अकेली लिस्टेड डिपॉजिटरी है। पिछले 2-3 साल में स्टॉक मार्केट और आईपीओ मार्केट में आई तेजी का बड़ा फायदा इस कंपनी को मिला है। मनीकंट्रोल ने इस साल जुलाई में सीडीएसएल के शेयरों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई थी। हालांकि, शेयरों की वैल्यूएशन महंगा दिख रहा था। लेकिन, कंपनी की अर्निंग्स ग्रोथ की वजह से स्टॉक्स के लिए आउटलुक पॉजिटिव लग रहा था। तब से यह स्टॉक 55 फीसदी चढ़ चुका है। FY25 की दूसरी तिमाही में सीडीसीएल के प्रदर्शन से मनीकंट्रोल का अनुमान सही साबित हुआ है। सितंबर तिमाही में सीडीसीएल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। कंपनी का प्रॉफिट 49 फीसदी बढ़ा। सवाल है कि क्या अभी सीडीसीएल के शेयरों में अभी निवेश का मौका है?
