Ceigall India लाने वाली है अपना IPO, सेबी के पास दाखिल किया ड्राफ्ट, इतने करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Ceigall India की स्थापना जुलाई 2002 में हुई थी और पिछले दो दशकों में यह एक छोटी निर्माण फर्म से इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में विकसित हुई है, जो विभिन्न सड़क और राजमार्ग परियोजनाओं के डिजाइन और विकास में विशेषज्ञता रखती है।

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 11:07 PM
इस कंपनी ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दाखिल किया ड्राफ्ट

Ceigall India IPO: शेयर बाजार में कंपनियां लगातार अपना IPO लेकर आ रही हैं। वहीं कई कंपनियां इस प्रक्रिया में हैं और आने वाले वक्त में अपना आईपीओ लेकर आ सकती हैं। इस बीच Ceigall India Limited अपना आईपीओ लेकर आने वाली है। IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए कंपनी की ओर से सेबी को DRHP भी फाइल कर दिया गया है।

इतना करोड़ रुपये जुटाने की योजना

इन्फ्रास्ट्रक्चर और निर्माण कंपनी Ceigall India Limited ने IPO के जरिए पैसा जुटाने की खातिर पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRPH) दायर किया है। इसके तहत IPO की फेस वैल्यू 5 रुपये है और इसमें 617.69 करोड़ रुपये का ताजा इश्यू, प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप बेचने वाले शेयरधारकों और OFS शेयरधारक के जरिए 14.28 मिलियन इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।


ये बिक्री शामिल

ऑफर फॉर सेल में रमणीक सहगल के जरिए 4.28 मिलियन तक इक्विटी शेयरों की बिक्री, रमणीक सहगल एंड संस एचयूएफ के जरिए 7.59 मिलियन इक्विटी शेयरों तक, अवनीत लूथरा के जरिए 5030 इक्विटी शेयरों तक, मोहिंदर के जरिए 9.27 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल है। पाल सिंह सहगल के जरिए 5.53 लाख इक्विटी शेयर, परमजीत सहगल के जरिए 5.53 लाख इक्विटी शेयर तक, सिमरन सहगल के जरिए 9.22 लाख इक्विटी शेयर तक और कंवलदीप सिंह लूथरा के जरिए 1,677 इक्विटी शेयर तक शामिल है। इसके साथ ही पात्र कर्मचारियों के दरिए सब्सक्रिप्शन के लिए रिजर्वेशन शामिल है।

इस काम में इस्तेमाल होगा फंड

वहीं कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 123.50 करोड़ रुपये तक निर्दिष्ट प्रतिभूतियों के एक और मुद्दे पर विचार कर सकती है। कंपनी ने कहा कि अगर ऐसा प्लेसमेंट पूरा हो जाता है तो नए इश्यू का आकार कम हो जाएगा। वहीं ताजा इश्यू से मिली राशि का इस्तेमाल उपकरणों की खरीद में, कर्ज के भुगतान में और अन्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाएगा।

इन काम में है विशेषज्ञता

बता दें कि सीगल इंडिया लिमिटेड की स्थापना जुलाई 2002 में हुई थी और पिछले दो दशकों में यह एक छोटी निर्माण फर्म से इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में विकसित हुई है, जो विभिन्न सड़क और राजमार्ग परियोजनाओं के डिजाइन और विकास में विशेषज्ञता रखती है।

डिस्क्लेमर: यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।