दिसंबर में सीमेंट कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम, डिमांड बढ़ने के चलते भाव में आएगा उछाल

उत्तर और पश्चिम भारत में सीमेंट की डिमांड अच्छी है। पूर्व और दक्षिण भारत में मांग कमजोर है। कीमतें भी नरम हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में दिसंबर में सीमेंट के भाव बढ़ सकते हैं

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 7:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Elara सिक्योरिटीज का कहना है कि महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के बाद सीमेंट की डिमांड सुधर सकती है

Cement prices : दिसंबर में सीमेंट कंपनियां दाम बढ़ा सकती है। डीलर्स के मताबिक डिमांड बढ़ने के चलते दामों में उछाल आ सकता है। इसके क्या कारण हैं और कीमतों में कितनी बढ़त हो सकती है, इसकी जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स के मुताबिक सीमेंट कंपनियां दिसंबर में कीमतों में 5-25 रुपए प्रति बैग की बढ़त कर सकती हैं। नवंबर की बढ़त को कंपनियों ने रोलबैक किया था। कमजोर डिमांड के चलते रोलबैक किया गया था। पहले अक्टूबर में कीमतों में बढ़त की कोशिश हुई थी जो फेल हो गई थी। नवंबर में भी ये कोशिश फेल हो गई थी। सीमेंट कीमतें अभी 345-355 प्रति 50 kg बैग के बीच हैं।

सीमेंट: क्षेत्रवार ट्रेंड

उत्तर और पश्चिम भारत में सीमेंट की डिमांड अच्छी है। पूर्व और दक्षिण भारत में मांग कमजोर है। कीमतें भी नरम हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में दिसंबर में सीमेंट के भाव बढ़ सकते हैं। शादियों और अच्छे मॉनसून से उत्तर भारत में डिमांड बढ़ सकती है।


सीमेंट: आगे का ट्रेंड?

Elara सिक्योरिटीज का कहना है कि महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के बाद डिमांड सुधर सकती है। Elara सिक्योरिटीज का यह भी कहना है कि सीमेंट कंपनियां कीमतें 5-25 रुपए प्रति बैग बढ़ा सकती हैं।

SECTOR SCAN : महायुति सरकार लौटने से रियल एस्टेट शेयर दौड़े, स्लम री-डेवलपमेंट को मिलेगी नई जान!

नवंबर में सीमेंट का भाव

नवंबर में सीमेंट के भाव पर नजर डालें तो ब्रोकरेज और सीमेंट डीलर्स के मुताबित मध्य प्रदेश में सीमेंट के भाव में सालाना आधार पर 2-3 फीसदी, उत्तर प्रदेश में भी 2-3 फीसदी। NCR और राजस्थान में 3-4 फीसदी, गुजरात और महाराष्ट्र में 5-7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि बिहार और पश्चिम बंगाल में 10-20 फीसदी की गिरावट रही है। इसी तरह कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी सीमेंट की कीमतें 15-20 फीसदी घटी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।