सीमेंट स्टॉक्स ने दिखाया दम, अल्ट्राटेक सीमेंट 52 वीक हाई पर, अंबुजा सीमेंट 4% ऊपर

UltraTech Cement के स्टॉक ने आज 52-वीक हाई लगाया। इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर ये स्टॉक 2 प्रतिशत बढ़कर 8,049 रुपये के 52-हफ्ते के उच्च लेवल पर पहुंच गया। 30 मई, 2023 को हिट किये हुए 7,972.95 रुपये के अपने पिछले उच्च स्तर से भी सीमेंट स्टॉक ऊपर निकल गया। 8 नवंबर, 2021 को अल्ट्राटेक ने 8,267 रुपये का रिकॉर्ड हाई हिट किया था

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 12:00 PM
Union Budget में सरकार ने सड़कों, रेलवे, किफायती आवास और अन्य योजनाओं पर खर्च बढ़ाने की घोषणा की है। इंफ्रा पर सरकार के बढ़ते खर्च से सीमेंट सेक्टर को फायदा होगा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीमेंट कंपनियों के शेयर फोकस में रहे। सीमेंट सेक्टर का दिग्गज स्टॉक अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) आज अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया। जबकि अंबुजा सीमेंट्स में 4 प्रतिशत की तेजी नजर आई। कोयले की कीमतों में नरमी के कारण वित्तीय वर्ष 2024 में प्रॉफिटेब्लिटी में सुधार की संभावना है। आज अल्ट्राटेक सीमेंट इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 2 प्रतिशत बढ़कर 8,049 रुपये के 52-वीक हाई लेवल पर पहुंच गया। स्टॉक ने 30 मई, 2023 को हिट किये हुए 7,972.95 रुपये के अपने पिछले उच्च स्तर को पार कर लिया। इसने 8 नवंबर, 2021 को 8,267 रुपये का रिकॉर्ड हाई लगाया था।

    सीमेंट कंपनियों के मैनेजमेंट का रुख आशावादी है। वे इस सेक्टर के लिए एक पॉजिटिव नजरिया बनाए हुए हैं। उनका मानना है कि कि सरकार के सहीं समय पर और सक्रिय उपाय करने से सीमेंट सेक्टर के लिए अधिक अवसर खोलेंगे। इससे सीमेंट की मांग बढ़ेगी और आर्थिक विकास में वृद्धि होगी।

    हाल के यूनियन बजट (Union Budget) में बुनियादी ढांचे (infrastructure development) के विकास की घोषणा की गई है। विशेष रूप से सड़कों, रेलवे, किफायती आवास और अन्य योजनाओं पर सरकार ने खर्च बढ़ाने की घोषणा की है। सरकार के बढ़ते खर्च से सीमेंट की मांग बढ़ेगी।


    बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, यूपीएल, टीवीएस मोटर एलएंडटी सोना बीएलड्ब्ल्यू में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

    वहीं सीमेंट सेक्टर की एक और दिग्गज कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) का स्टॉक 4 प्रतिशत बढ़कर जनवरी 2023 के बाद से अपने उच्चतम स्तर 456.70 रुपये पर पहुंच गया। UltraTech Cement के अलावा एसीसी (ACC), हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया (HeidelbergCement India), ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement), स्टार सीमेंट (Star Cement), जेके सीमेंट (JK Cement) और श्री सीमेंट (Shree Cement) 2 प्रतिशत से 3 प्रतिशत तक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि इसकी तुलना में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स सुबह 10:27 बजे 0.14 प्रतिशत नीचे 62,701 पर कारोबार कर रहा था।

    रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स (Crisil Ratings) ने कहा कि कोयले और पेट कोक की कीमतों में कमी से बेहतर ऑपरेशनल एफिसिएंसी नजर आयेगी। अंबुजा और एसीसी के साथ-साथ अन्य ग्रुप की कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल के कारण वित्त वर्ष 2024 में इनके मुनाफे में सुधार होने की संभावना है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।