Century Business IPO Listing: आईपीओ को करीब 58 गुना रिस्पांस के बाद सेंचुरी बिजनेस मीडिया के शेयरों की आज BSE SME पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ के तहत ₹74 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹74.00 और NSE पर ₹74.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, शेयर फिसल गए। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹77.00 तक पहुंच गया था। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली पर भाव नरम पड़े और दिन के आखिरी में यह ₹72.21 (Century Business Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 2.42% घाटे में हैं।
