सेरा सैनिटरीवेयर के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 75 रुपये प्रति शेयर का शानदार डिविडेंड मिलने वाला है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 7 जुलाई है। इस तारीख से एक दिन पहले मार्केट क्लोजिंग तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुके होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इस डिविडेंड को कंपनी के बोर्ड ने मई में मंजूरी दी थी।
डिविडेंड पर 23 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट किया जाएगा। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। वित्त वर्ष 2025 के लिए शेयरहोल्डर्स को 65 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिला था। सेरा सैनिटरीवेयर टाइल्स, सैनिटरीवेयर, फॉसेट्स, किचन सिंक, मिरर, शॉवर पैनल, शॉवर एनक्लोजर आदि के बिजनेस में है।
Cera Sanitaryware शेयर 3 महीनों में 38 प्रतिशत उछला
कंपनी के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 6434 रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी का मार्केट कैप 8300 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर 3 महीनों में 38 प्रतिशत उछला है। वहीं एक महीने में 15 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 7,090 रुपये और एडजस्टेड लो 4,463 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.41 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 643.82 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 77.34 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 2,050.12 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 204.19 करोड़ रुपये रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।