प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी कर दिया है। डिपॉजिट्स और लोन दोनों में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तिमाही के दौरान बैंक के ग्रॉस एडवांसेज (कुल लोन) ₹30.61 लाख करोड़ रहे, जो पिछले साल के मुकाबले 15.4% ज्यादा हैं। डिपॉजिट्स एक साल पहले से 14.7% बढ़कर ₹31.7 लाख करोड़ के रहे। करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट (CASA) डिपॉजिट 9.4% बढ़कर ₹10.25 लाख करोड़ हो गए।
टाइम डिपॉजिट सालाना आधार पर 17.4% की बढ़ोतरी के साथ 21.45 लाख करोड़ रुपये के हो गए।HDFC Bank ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही के दौरान बैंक के मैनेजमेंट के तहत एडवांसेज 12.4% बढ़कर ₹31.27 लाख करोड़ हो गए।
इसके अलावा एक अन्य एक्सचेंज फाइलिंग में HDFC Bank ने राजीव कुमार को अपना नया पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है। अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के 3 महीने बाद यह नियुक्ति हुई है। इसके अलावा बोर्ड ने उन्हें एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर भी नियुक्त करने को मंजूरी दी है। कुमार की नियुक्ति चेयरमैन के तौर पर 3 साल के लिए और एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर 4 साल के लिए की गई है।चेयरमैन के तौर पर उनकी नियुक्ति RBI की मंजूरी पर निर्भर है, जबकि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर उनकी नियुक्ति पर 5 अगस्त को HDFC Bank की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।
इसके अलावा HDFC Bank ने पुनीत शर्मा को 1 सितंबर, 2026 से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO)-डेजिग्नेट और 1 दिसंबर, 2026 से CFO नियुक्त करने की भी घोषणा की। इसके अलावा जिगर शाह 20 अगस्त 2026 से जनरल काउंसिल–डेजिग्नेट और 1 अक्टूबर से जनरल काउंसिल होंगे।
HDFC Bank शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत गिरा
नए डेवलपमेंट से सोमवार को शेयर में तेजी आने की उम्मीद है। HDFC बैंक के शेयर पिछले सेशन में BSE पर 0.6% बढ़कर ₹801 पर बंद हुए। एक महीने में स्टॉक 6% बढ़ा है, लेकिन इस साल अब तक इसमें 19% की गिरावट आई है। बैंक का मार्केट कैप 12.33 लाख करोड़ रुपये है। बैंक वित्त वर्ष 2026 के लिए 13 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दे रहा है। रिकॉर्ड डेट 19 जून थी। इससे पहले बैंक वित्त वर्ष 2026 के लिए 2.50 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दे चुका है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।